Breaking News

आज कर्क राशि के जातको का व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है, जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र….?️

?आज का राशिफल?

1. मेष राशिफल: आज गुरु का एकादश व चन्द्र का खष्ठम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज छात्रों के कॅरियर में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति को लेकर ख़ुश रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल: बुध सूर्य आज एक साथ इस राशि से सप्तम हैं। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। आसमानी व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
3. मिथुन राशिफल: बुध का खष्ठम व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। गृह कार्यों में लाभ दिख रहा है।

4.कर्क राशिफल: व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में शुक्र व बुध गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल: सूर्य व बुध के चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। रियल स्टेट व भवन निर्माण से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

6.कन्या राशिफल: मंगल तृतीय व चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर प्रत्येक कार्यों में लाभ देगा। बैगनी व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल: जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

9. धनु राशिफल: आज शुक्र इसी राशि में हैं। मंगलव सूर्य द्वादश तथा चन्द्रमा का कन्या गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। पीले वस्त्रों का दान करें।

10. मकर राशिफल: शनि व बुध बैंकिंग जॉब में उन्नति देंगे। कुम्भ का गुरु व मिथुन का चन्द्रमा इंसोरेंस, बैंकिंग व टीचिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल: चन्द्रमा का अष्टम गोचर बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल: छात्र सफल रहेंगे। बुध व चन्द्रमा का एकसाथ सप्तम गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

☀️?आज का पंचांग – 29 नवम्बर 2021?☀️

तिथि दशमी – 28:16:53 तक
नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी – 21:42:40 तक
करणवणिज – 17:00:47 तक, विष्टि – 28:16:53 तक
ऋतु हेमंत
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण
योग प्रीति – 26:49:00 तक
वार सोमवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय06:54:25
सूर्यास्त17:23:54

?चन्द्र राशि कन्या
चन्द्रोदय26:14:00
चन्द्रास्त14:01:59

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल07:30:00से 09:00:00तक
गुलिक काल13:27:51 से 14:46:32 तक

?शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत11:48:00 से 12:30:00 तक
☀️दिशा शूल – पूर्व

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 28 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए परिवार में कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। ...