Breaking News

आज महादेव की नजर रहेगी आपकी राशि पर, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज सोमवार के दिन रंगों से खेलने वाली होली का त्यौहार है। सोम यानि चंद्र…ज्योतिष में चंद्र को ग्रहों का मंत्री माना गया है। शरीर में जहां चंद्र गले व छाती तो वहीं कुंडली में मन के कारक माने गए हैं। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव भगवान शिव हैं। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल?

1. मेष राशि :- आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यो में रुचि बढ़ेगी।

2. वृषभ राशि :- अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाही न करें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।

3. मिथुन राशि :- अपने संबंधो के प्रति आप लापरवाही न करें। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़, के बाद सफलता की संभावना है।

4.कर्क राशि :- नौकरी में बदलाव की चाहत के बीच फैसला लेने में अस्मंजस की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।

5. सिंह राशि :- समय का सदुपयोग करें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हो, आप मेहनत करे और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचे। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

6. कन्या राशि :- समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

7. तुला राशि :- आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे।

8. वृश्चिक राशि :- काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी।

इसे भी पढ़े – पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की चिट्ठी के निहितार्थ

9. धनु राशि :- आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

10. मकर राशि :- सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

11. कुम्भ राशि :- बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में न आएं। विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना करें। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा चुकाने को लेकर परेशान रहेंगे।

12. मीन राशि :- आप की दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे है।

☀️?आज का पंचांग – 19 अप्रैल 2021?☀️

तिथि सप्तमी – 24:02:58 तक
नक्षत्र पुनर्वसु – पूर्ण रात्रि तक
करण गर – 11:24:45 तक, वणिज – 24:02:58 तक
ऋतु बसंत
मास चैत्र
पक्ष शुक्ल
योग सुकर्मा – 20:04:59 तक
वार सोमवार

? सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:52:10
सूर्यास्त 18:48:58

? चन्द्र राशि मिथुन – 24:29:04 तक
चन्द्रोदय 10:46:00
चन्द्रास्त 25:14:00

? संवत्सर आनंद
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 12:56:48

इसे भी पढ़े – योगी का अल्टीमेटम, अस्पताल में रहे 36 घंटे का ऑक्सीजन बैकअप

? अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 07:30:00 से 09:00:00 तक
गुलिक काल 13:57:40 से 15:34:46 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:44:00 से 12:26:00तक
☀️ दिशा शूल – पूर्व

? जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी ...