Breaking News

आज वृश्चिक राशि के जातकों को हो सकता है तनाव, मीन को हो सकता है राजनीतिज्ञ फायदा

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…?️

?आज का राशिफल?

1.मेष राशिफल-आज गुरु व चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-सूर्य का धनु गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। हेल्थ में प्रॉब्लम संभावित है।

3. मिथुन राशिफल-गुरु व चन्द्रमा का नवम व सूर्य का धनु राशि में गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है। आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-जॉब परिवर्तन के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में कोई नया कार्य प्राप्त करने में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। धर्म सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-राशि स्वामी सूर्य के धनु व चन्द्रमा गुरु के इस राशि से सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-राजनीतिज्ञ सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर स्वास्थ्य में लाभ देगा। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल-पॉलीटिक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से प्रोमोशन में लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।सफेद व हरा रंग शुभ है। सवा किलो मूंग की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल-आज तृतीय गुरु व चन्द्रमा राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। आसमानी व बैंगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल-शनि इस राशि में रहकर व द्वितीय गुरु बीटेक व मेडिकल फील्ड के छात्रों को करियर में उन्नति देंगे। द्वितीय चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-चन्द्रमा व गुरु एकसाथ इस राशि में है। व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-गुरु व चन्द्रमा का एकसाथ द्वादश प्रभाव शुभ है। सूर्य का धनु गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। शनि से सम्बंधित द्रव्य तिल का दान करें।

☀️?आज का पंचांग – 06 जनवरी 2022?☀️

तिथि चतुर्थी – 12:31:38 तक
नक्षत्र धनिष्ठा – 07:11:45 तक, शतभिषा – 30:21:08 तक
करण विष्टि – 12:31:38 तक, बव – 23:45:57 तक
ऋतु हेमंत
मास पौष
पक्ष शुक्ल
योग सिद्धि – 15:23:11 तक
वार गुरूवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय06:44:55
सूर्यास्त17:22:40

?चन्द्र राशि कुम्भ
चन्द्रोदय09:50:00
चन्द्रास्त21:17:00

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल13:30:00 से 15:00:00 तक
गुलिक काल09:24:22 से 10:44:05 तक

?शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत11:42:32 से 12:25:03 तक
?दिशा शूल – दक्षिण

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...