Breaking News

आज कुछ राशियों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद तो कुछ को न्याय

आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है, वहीं शनि ग्रह माता काली के अधिपत्य वाला ग्रह माना जाता हैं। कुंडली में शनि को दुख का कारक माना गया है, लेकिन वहीं शनि जिस पर प्रसन्न हो जाता है उसे रंक से राजा तक बना देता है। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव शनिदेव हैं, वहीं इस ग्रह पर वर्चस्व होने के चलते माता काली का भी इस दिन पूजन करने का विधान है। इसके अलावा इस दिन हनुमान जी की पूजा भी की जाती है। पं० आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…

?आज का राशिफल ?

मेष राशि – जीवनशैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि – अब तक जो लोग आप के कार्यो की सराहना करते थे, वे ही अब आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

मिथुन राशि – सफलता चाहते हैं तो समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। परिजनों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होगे। पारिवारिक तनाव ख़त्म करने के लिए घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें साथ ही फेक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से चमत्कारिक लाभ होगा।

कर्क राशि – आज वाणी की मधुरता आपके हर कार्य में मदद करेगी, लेकिन ध्यान रहे इसमें कोई मिलावट न हो। व्ययस्ता के बीच सेहत का खास ख्याल रखें। यात्रा के योग हैं।

सिंह राशि – अनावश्यक किसी बात का तनाव न लेते हुए, आज सेहत का ज्यादा ध्यान रखें। आनावाश्य्क किसी को परेशान करना अच्छी बात नही हे। मेहमानों के आगमन की संभावना के बीच आपके संपर्को से रुके कार्य पूर्ण होंगे। घर में विवाह की चिंता रहेगी।

कन्या राशि – जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार के बीच जल्दबाजी के फ़ैसले नुकसान दे सकते हैं। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। परिवार में आप की बातो को सुना जायगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।

तुला राशि – करियर और भविष्य को लेकर अभी अपनी बारी का इंजतार करें, क्योंकि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। आज आपके कई कार्य संतान के सहयोग से पूरे होंगे। नए लोगो से संपर्क भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक राशि – आज अपने संबंध लोगों से मजबूत करने की दिशा में बढ़ाएं। साथ ही आज अपनी जगह भगवान से किसी ओर के लिए भी कुछ दुआ मांगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। समाज में नाम होगा।

धनु राशि – आज आपके अपने आप से मुंह फेरते दिखेंगें। नए भवन में जाने के योग के बीच यदि बीमारी में दवाई असर नहीं कर रहीे है तो बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदले या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें।

मकर राशि – अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं, अन्यथा आपके क्रोध की वजह से आपके कुछ अपने आप से नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। आज पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है।

कुम्भ राशि – जीवन शैली में परिवर्तन के योग के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें। निजी जीवन में किसी दूसरे को प्रवेश न करने दे। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा।

मीन राशि – आज कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

??आज का पंचांग- 21 नवंबर 2020 ??

तिथि सप्तमी – 21:50:30 तक
नक्षत्र श्रवण – 09:53:52 तक
करण गर – 09:35:16 तक, वणिज – 21:50:30 तक
ऋतु – शरद
मास – कार्तिक
पक्ष – शुक्ल
योग घ्रुव – 30:00:15 तक
वार – शनिवार

? सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 06:48:52
सूर्यास्त 17:25:09

? चन्द्र राशि मकर – 22:26:32 तक

चन्द्रोदय 12:33:59
चन्द्रास्त 23:30:00

?संवत्सर प्रमादी

शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:36:17

? अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त 06:48:52 से 07:31:17 तक, 07:31:17 से 08:13:42 तक
कुलिक 07:31:17 से 08:13:42 तक
कंटक 11:45:47 से 12:28:13 तक
राहु काल 09:00:00से 10:30:00 तक
कालवेला/अर्द्धयाम 13:10:38 से 13:53:03 तक
यमघण्ट 14:35:28 से 15:17:53 तक
यमगण्ड 13:26:32 से 14:46:04 तक
गुलिक काल 06:48:52 से 08:08:24 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:45:47 से 12:28:13 तक

☀️ दिशा शूल – पूर्व

? ताराबल – अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद।

? चन्द्रबल – मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन।

* जातक अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए ज्योतिषाचार्य पं. आत्माराम पांडेय के संपर्क सूत्र 098382 11412 एवं 08707666 519 पर अपॉइंटमेंट लेकर के उनसे संपर्क कर सकता है।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...