Breaking News

सैनिकों की कुर्बानी से ही आज देश की सीमा सुरक्षित हैं- किशोरी लाल शर्मा

रायबरेली। सैनिक किसी धर्म जाति का नहीं होता सैनिक के सीमा पर होने से देश में शांति रहती है, जनता सुख से सोती है। सैनिकों की कुर्बानी से ही आज देश की सीमा सुरक्षित है। उक्त विचार रायबरेली के ऊंचाहार ब्लॉक के खरौली गांव सभा में आयोजित सैनिकों की विधवाओं के सम्मान समारोह में अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने व्यक्त किया।

भारत ने खाद्य जरूरतों के लिए लाओस को दिया 10 लाख डॉलर का अनुदान

सैनिकों की कुर्बानी से ही आज देश की सीमा सुरक्षित हैं- किशोरी लाल शर्मा

उन्होंने कहा कि देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता उनके स्मृति को चिर स्थाई बनाए रखने के लिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि उन्हें उचित अवसर पर उचित सम्मान दें।

Please watch this video also

कार्यक्रम को पूर्व विधायक अजय पाल सिंह, पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज तिवारी, महामंत्री प्रभारी ऊंचाहार महेश प्रसाद शर्मा, ब्लॉक प्रमुख बीएन मौर्य, संतोष कुशवाहा, भोला यादव, अर्जुन पासी, धर्मेंद्र यादव, बादल सिंह ने भी संबोधित किया।

सैनिकों की कुर्बानी से ही आज देश की सीमा सुरक्षित हैं- किशोरी लाल शर्मा

सीएपीएफ सैनिक परिवार के संयोजन में उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें लगभग आधा सैकड़ा शहीदों की विधवाओं को मुख्य अतिथि अमेठी सांसद ने सम्मानित किया और उन्हें सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनके परिवार द्वारा दी गई कुर्बानी के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित किया।

सैनिकों की कुर्बानी से ही आज देश की सीमा सुरक्षित हैं- किशोरी लाल शर्मा

कार्यक्रम के पूर्व जगतपुर, चढ़रई चौराहा, रामचंद्र पुर, कीशुनदास पुर, जमुनापुर चौराहा, खरौली मोड पर कांग्रेस जनों ने भारी संख्या में पहुंचकर संसद का जगह-जगह स्वागत किया।

Please watch this video also

About Samar Saleel

Check Also

भारत ने खाद्य जरूरतों के लिए लाओस को दिया 10 लाख डॉलर का अनुदान

नई दिल्ली। भारत ने लाओ पीडीआर (लाओस) को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की अनुदान राशि ...