Breaking News

आज बुद्धि के कारक गणेश जी मिथुन व कन्या राशि को देंगे आशीर्वाद

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…

?आज का राशिफल?

1.मेष राशिफल- आज शनि चन्द्रमा दशम व शुक्र नवम छात्रों के लिए अनुकूल है। आज व्यवसाय से संबंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- अष्टम शुक्र यूरिन रोग दे सकता है। धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- शुक्र का सप्तम व सूर्य मंगल शुभ प्रभाव में हैं। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है।व्यवसाय सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- आज सूर्य वृश्चिक व चन्द्रमा मकर राशि में हैं। शुक्र व गुरु जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- जॉब में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि से चतुर्थ व गुरु के सप्तम प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- बैंकिंग व आईटी जॉब के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। विष्णु जी की उपासना करें।

7. तुला राशिफल- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। लाल व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल- आज शनि व चन्द्रमा का एकसाथ द्वितीय व गुरु का तृतीयगोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला व हरा रंग शुभ है। गुरु आर्थिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल- शुक्र के धनु व चन्द्रमा के मकर गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- गुरु अभी इसी राशि में व शनि द्वादश हैं। शुक्र के धनु व सूर्य का। वृश्चिक गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। मंगल द्रव्यों लाल वस्त्र व गुड़ का दान करें।

12. मीन राशिफल- चन्द्रमा शनि का एकादश तथा शुक्र का अष्टम में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।

☀️?आज का पंचांग – 08 दिसंबर 2021?☀️

तिथिपंचमी – 21:27:54 तक
नक्षत्रश्रवण – 22:40:04 तक
करणबव – 10:30:21 तक, बालव – 21:27:54 तक
ऋतु हेमंत
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल
योग घ्रुव – 13:07:52 तक
वार बुधवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय07:01:13
सूर्यास्त17:24:18

?चन्द्र राशि मकर
चन्द्रोदय11:01:59
चन्द्रास्त21:45:59

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल12:00:00 से 13:30:00 तक
गुलिक काल10:54:52 से 12:12:45 तक

?शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीतकोई नहीं
?दिशा शूल – उत्तर

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

 पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...