Breaking News

आज चाय के साथ बनाए मूंग दाल की कचौरी, देखे इसकी रेसिपी

आवश्यक सामग्री
मैदा(All purpos flour): 250 ग्राम
घी(Ghee): 50 ग्राम
मूंग दाल(Moong dal): 200 ग्राम
अदरक लहसुन पेस्ट(Gingar Garlic pest): 1 चम्मच
धनिया पाउडर(Coriander powder): 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder): 1 चम्मच


आमचूर पाउडर(Aamchoor power): 1 चम्मच
गरम मशाला पाउडर(Garam mashala): 1 चम्मच
नमक: स्वाद अनुशार
पानी(Water)
तेल(Oil): (तलने के लिये)
बनाने की विधि
1.सबसे पहले गैस पे पैन रखे और मध्यम आंच पे मूंग दाल को भूरा रंग होने तक भुने |
2. यहाँ पे आप देख सकते है की हमारी मूंग भूरा होना शुरू हो गयी है | (इसे हमेशा चलाते रहे नहीं तो दाल अच्छी नहीं भुनेगी) |
3. और हमारी मूंग दाल भूनकर एक जैसी रंग की हो गयी है | अब गैस को बंद कर दे और इसे ठंढा होने के लिए छोड़ दे |
4. ठंढा होने के बाद इसे मिक्सर ग्राइंडर में दरदरा पीस ले |
5. हरी दाल बिल्कुल ऐसा होना चाहिए थोड़ा पाउडर और थोड़ा डेन डेन जैसा |
6. अब इसमें अदरक लहसुन पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, आमचूर पाउडर, गरम मशाला, और नमक डालकर उसे अच्छे से मिलाये |
7. फिर उसमे थोड़ा सा पानी डालकर मिलाये जिससे की हमें कचौड़ी में स्टफिंग करने में आसानी हो |
8. और हमारी मिक्सचर बनकर तैयार है |
9. अब हम आता गूथ लेंगे…. उसके लिए एक कटोरे में मैदा ले लेंगे और उसमे घी और थोड़ा सा नमक डाल देंगे और उसे मिलाएंगे |
10. अब उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर और उसे गुंथे |
11. फिर हम उसे बोर्ड पे रखकर उसे अच्छे में गूथ लेंगे और फिर उसे उसी बॉउल में रखकर किचेन टॉवेल से ढककर 10-15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दे |
12. 15 मिनट बाद उसे निकाले और ऐसे एक बार और अच्छे से मिला ले और उसके छोटे छोटे भाग करके उसको लोई बना ले |
13. फिर लोई को चारो तरफ से दबाते हुए बिच में होल बना ले और उसमे डाल के मिक्सचर को डाल दे |
14. और उसे चारो तरफ से बंद कर दे और अगर एक्स्ट्रा आटा बचे तो उसे निकाल दे
15. और उसे हल्का बेल दे ताकि तेल में जाके कचौड़ी फारे नहीं |और ऐसे ही पूरी कचौड़ियाँ बना कर तैयार कर ले |
16. फिर गैस पे तेल रखे और जब तेल हल्का गरम हो जाये तभी कचौड़ियों को डाल दे |
17. कुछ ही देर में कचौड़ियाँ तेल के ऊपर आ जाएँगी |तब उसे पलट दे और उसे पकने दे |
18. इसे पकने के करीब करि 8-10 मिनट लग जाता है | हमारी कचौरी लगभग पक गयी है | इसे हम टिसू पेपर पे निकाल लेंगे |
19. और हमारी कचौरियाँ बनकर बिल्कुल तैयार है |
इसे आप भुनी हुई हरी मिर्च, धनिये की चटनी, इमली की चटनी आदि के साथ पड़ोस सकते है |

About News Room lko

Check Also

गर्मियों में कैसे रखें सेहत का ख्याल, क्या करें-क्या नहीं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए सुझाव

देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी-लू की चपेट में हैं। भारत मौसम विज्ञान ...