Breaking News

आज आसमान में दिखेगा ये अद्भुत नजारा

आज आसमान में 22 अक्तूबर बृहस्पतिवार को खूबसूरत और अद्भुत नजारा दिखायी देगा। शाम होते ही चंद्रमा, शनि और बृहस्पति एक सीधी रेखा में नजर आएंगे। यह खूबसूरत नजारा दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम दिशा के बीच में नजर आएगा। जिसमें सबसे नीचे चंद्रमा, उसके ऊपर बृहस्पति और उसके ऊपर शनि ग्रह एक सीध में होंगे। इनको आसानी से पहचाना भी जा सकेगा।

यह नजारा सूर्यास्त होने के बाद से रात लगभग 9 बजे तक नजर आएगा। जब तक चंद्रमा अस्त नहीं होगा। ठीक 9 बजे मंगल ग्रह दक्षिण दिशा में काफी ऊंचाई लिए चमकता हुआ नजर आएगा। यह नजारा पिछले 19 अक्तूबर से रात में आकाश में नजर आ रहा है। लेकिन चंद्रमा और बृहस्पति तथा शनि ग्रहों के बीच की दूरी नंगी आंखों से देखने पर प्रति दिन घटती हुई प्रतीत होती है।

आज 22 अक्तूबर को चंद्रमा और बृहस्पति ग्रह के बीच की दूरी काफी काम हो जाएगी। यह दोनों कंजंक्शन की अवस्था में आ जाएंगे। ठीक इसी प्रकार अगले दिन चन्द्रमा और शनि ग्रह के बीच की कोणीय दूरी काफी कम रह जाएगी। दोनों रात में आकाश में काफी करीब नजर आएंगे।

रिपोर्ट-जमील अख्तर

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...