Breaking News

किसान केवल सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेचे अपना धान: जिलाधिकारी

औरैया। धान खरीद हेतु किसानों के लिए की गई व्यवस्था को परखने के लिए जिलाधिकारी ने औरैया तहसील के साला एवं दौलतपुर गांव का निरीक्षण किया जहां उन्होंने अजय सिंह, उमेश, महेंद्र सिंह, सुल्तान सिंह ,माधव सिंह, सत्यवान ,राजेश कुमार आदि किसानों से बातचीत कर धान खरीद के बारे में जानकारी ली। उन्होंने किसानों से कहा कि वह ध्यान को सरकारी सेंटर पर ही बेचे बाकी जगह धान बेचने पर उन्हें 30 प्रतिशत दाम कम मिलेगा।

उन्होंने सब किसानों को आश्वासन दिया कि सभी को 72 घंटे के अंदर पैसा मिल जाएगा। साथ ही उन्होंने लेखपाल से कहा कि जो धान के किसान उनके पंजीकरण कराएं और उन्हें टोकन उपलब्ध कराएं वह टोकन के अनुसार क्रय केंद्र पर आएंगे और धान विक्रय करेंगे इससे उनके समय की बचत होगी।

दौलतपुर स्थित पीसीएफ क्रय केंद्र पर नमी मापक यंत्र, बारदाना, कांटा आदि सभी संतोषजनक अवस्था में मिले। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारी सत्यवीर सिंह से कहा कि वह आने वाले किसानों हेतु सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं उनके बैठने हेतु की छाया की व्यवस्था अवश्य कराएं किसी भी किसान को बेवजह इंतजार ना कराया जाए टोकन के अनुसार सभी का धान खरीदा जाए। किसी भी किसान को न्यूनतम समर्थन 1868 रूपये से कम मूल्य नहीं दिया जाए अन्यथा संबंधित खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी। मौके पर सदर तहसीलदार उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-पुष्पेंद्र कुमार

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या और काशी ने लक्ष्य पा लिया है, अब ब्रज की बारी है- योगी

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी के सांसद ...