Breaking News

आज पंजाब समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, साथ मिल गिर सकते है ओले

बारिश की लुका छुपी के बीच अब भारत के अधिकांश हिस्सों में चुभने वाली गर्मी दस्तक देने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने संभावनाएं जताई हैं कि अप्रैल-जून के दौरान कई राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावनाएं हैं। बहरहाल, सोमवार को उत्तर पश्चिम और दक्षिण भारती राज्य भीगने के लिए तैयार हैं।

मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों एवं प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। जानकारी दी कि इस दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तरपश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमान है।

IMD की ओर से रविवार दोपहर जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की या मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही उत्तराखंड में 3 और 4 अप्रैल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 3 अप्रैल को ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही राजधानी दिल्ली में भी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में 5 दिनों के दौरान छिटपुट बारिश की संभावनाएं हैं।

About News Room lko

Check Also

राम से राष्ट्र तक अपने को समर्पित करना होगा- चंपत राय

अयोध्या। कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत महाविद्यालय अयोध्या में चल रहे ‘युवा महोत्सव 2024’ के ...