Breaking News

किसान संदेश अभियान को लेकर किसानों में जबरदस्त उत्साह, अब तक मुख्यमंत्री को भेजे गए 3000 पत्र

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के निर्देशानुसार यूपी में चलाए जा रहे किसान संदेश अभियान को लेकर प्रदेश के किसानों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने जनपदों में किसानों से सम्पर्क करके प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम गन्ना मूल्य घोषित करने को लेकर किसान संदेश पत्र को हस्ताक्षरित कराकर भेज रहे हैं।

पूरे हो रहे हैं संकल्प पत्र के वादे- बीएल संतोष

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश शास्त्री ने बताया कि प्रदेश के 75 जनपदों से अब तक 3000 किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि उप्र में गन्ना पेराई का सत्र शुरू हुए तीन माह से अधिक समय बीत गया है परन्तु अभी तक राज्य सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया। प्रदेश में 119 मिले चल रही है जिनमें किसान पुराने मूल्य पर अपना गन्ना देने पर मजबूर है।

प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में गन्ना किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने के वादे के साथ 14 दिन में भुगतान करने का भी वादा किया था परन्तु दूसरी बार सत्ता में आने के बाद भी अपना वादा पूरा नहीं कर रही है। जिसको लेकर प्रदेश के किसानों में जबरदस्त आक्रोष है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के एक लाख किसानों से सम्पर्क कर उनके हस्ताक्षर युक्त पत्र भेजने का लक्ष्य रखा गया है जिसे पूरा करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल की सभी इकाइयां प्राण प्रण से लगी हुई हैं।

About Samar Saleel

Check Also

डाॅ अम्बेडकर सामाजिक समानता व मानवता की प्रतिमूर्तिः प्रो आशुतोष सिन्हा

• अवध विवि में डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया ...