Breaking News

भारत की विकास यात्रा में नौ रत्नों के समान नौ साल – डा दिनेश शर्मा

लखनऊ। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे डा दिनेश शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) ने भारतीय जनता पार्टी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन द्वारा चलाए जा रहे 30 मई से 30 जून तक संपर्क महा अभियान के अंतर्गत बंगाल प्रदेश की बीरभूम, मथुरापुर, जयनगर, डायमंड हार्वर लोकसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए रवाना होने से पहले कहा कि मोदी सरकार के नौ साल आजाद भारत की विकास यात्रा में नौ रत्नों के समान हैं।

👉झारखंड में सामने आया लव जिहाद का एक और मामला, धर्मांतरण का बनाया दबाव, युवती ने दी जान

नौ वर्ष का यह समय बेशकीमती रहा है जिसमें भारत ने नए आयाम स्थापित किए है। इन वर्षों को 3डी से परिभाषित किया जा सकता है। जिसमें पहला डी डेवलेपमेन्ट, दूसरा डी डिलीवरी और तीसरा डी डिस्टिंक्शन है। इन सालों में विकास की सुगंध देश के कोने कोने तक पहुची है। देश में अवस्थापना सुविधाओं का जबरदस्त विकास हुआ है।

डा दिनेश शर्मा Dr Dinesh Sharma

आज देश इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में विकसित देशों को भी कडी टक्कर दे रहा है। जनता तक जनधन योजना सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना जैसी सरकारी योजनाओं की फूलप्रूफ डिलीवरी हुई है। इनमे एक पैसे का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। नए भारत में हुए विकास ने देश को अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर एक अलग तरह की विशिष्टता प्रदान की है। आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद भरी निगाह से देख रही है।

👉आज से शुरू अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह की फर्श का काम, जनाने के लिए पढ़े पूरी खबर

इस सबके पीछे एक चौथा डी भी है जिसका अर्थ डिवोशन है और यह डिवोशन देश सेवा व जनता की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है जिसके कारण आज आष्ट्रेलिया जैसे देश का प्रधानमंत्री भी उन्हे बास कहता है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में पहली बार ऐसी सरकार दी है जिसने जनता की हर परेशानी का निराकरण कर उसे बेहतर जीवन प्रदान किया है। भारत की प्रगति का डंका दुनिया में बज रहा है।

👉मुंबई से NCR में बड़ा कांड, जिम के बहाने मस्जिद जाने लगा हिंदू लड़का, जाने पूरी खबर

जिस देश में कभी सुई भी न बनती हो वह आज रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ चला है। स्टार्ट अप जैसी योजनाओं ने नवाचार के साथ उद्यमशीलता को बढावा दिया है। इन वर्षो में भारत की संस्कृति को सहेजने का काम बखूबी हुआ है। आज यही संस्कृति एक बार फिर बाहर की धरती पर हमारी पहचान बन रही है। कुल मिलाकर मोदी सरकार के नौ साल भारत की तस्वीर और तकदीर को बदलने वाले रहे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...