Breaking News

अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा कैंडिल मार्च निकाल कर शहीद बिपिन रावत को दी गयी श्रद्धांजलि

चौरी चौरा /गोरखपुर। हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस बिपिन रावत के साथ 13 सैनिकों के शहीद होने पर शुक्रवार की शाम चौरी चौरा के नगर पंचायत मुन्डेरा बाजार मे अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा कैंडिल मार्च निकाला गया।

अमृत महोत्सव आयोजन समिति मंच द्वारा शहीद स्मारक परिसर में कैंडिल जलाकर नम अखों से श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर प्रचारक वीरेन्द्र चौरी चौरा के सामाजिक कार्यकर्ता संजय वर्मा, मण्डल संयोजक आईटी सेल, मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में दानी भवानी पोखरा से शहीद स्मारक तक कैंडिल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सैकड़ों नौजवानों ने भारत माता की जय वंदे मातरम के नारो से पुरा नगर गूंज उठा चौरी चौरा में सबकी आंखें नम हो गई।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मण्डल संयोजर्ता आईटी सेल मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी संजय वर्मा सन्नी मद्देशिया, गौरव वर्मा, अनमोल, जंग बहादुर विश्वकर्मा, जितेंद्र पासवान, सतीश मद्देशिया, जितेंद्र मद्देशिया, अरविन्द मद्देशिया, राज, उदयभान मद्देशिया, बृजकिशोर, श्रवण मद्देशिया, मोहित, सभासद आदित्य मोदनवाल, विशाल मद्देशिया, राकेश, मोनू, कृषणा मद्देशिया, निक्कू मद्देशिया, सचिन वर्मा, राज वर्मा, विकास वर्मा, अनमोल गुप्ता, विनोद जायसवाल,विनोद, मद्देशिया, अमर निगम, रामेश्वर, झिंनकाई विश्वकर्मा, ओरांसु बरनवाल, सैकड़ो लोग रहे।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...