Breaking News

बिधूना: पूर्व विधायक की 20वीं पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि, समाधि स्थल पर अर्पित किए गए पुष्प अर्पित

बिधूना। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, तहसील क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले एवं बिधूना विधान सभा से 05 बार विधायक रहे स्व. गजेन्द्र सिंह ‘‘मंत्री जी’’ की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। नगर के श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना में स्थित उनकी प्रतिमा स्थल के पास हवन में आहुतियां देने के साथ समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

मोदी सरकार ने पेश की पैसे के सदुपयोग की मिसाल : महज़ 10 करोड़ 50 लाख में कर दिखाया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ व ‘हर घर तिरंगा अभियान’ जैसे देशव्यापी भव्य आयोजन 

विकास खंड बिधूना क्षेत्र के गांव कैथावा में जन्मे स्व. गजेन्द्र सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। ब्रिटिश शासन में वह कई बार जेल भी गये। अंग्रेजों ने उनके जिंदा या मुर्दा पकड़े जाने पर दो हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। देश को आजादी मिलने के बाद स्व. सिंह सन् 1952, 1957, 1969, 1974 व 1980 में विधायक चुने गये थे।

स्व. सिंह ने 1952 में विधायक चुने के बाद बिधूना जैसे ग्रामीण क्षेत्र पब्लिक इंटर कालेज बिधूना, नेहरू स्मारक इंटर कालेज कैथावा के अलावा अन्य कई विद्यालयों की स्थापना में सहयोग कर क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का काम किया था। 10 दिसम्बर 2002 में अपनी मृत्यु से पहले उन्होंने कस्बा में पब्लिक डिग्री कालेज की भी स्थापना की, जिससे इस पिछड़े क्षेत्र की लड़कियां आसानी से उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें।

स्व. सिंह की 20वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को नगर के श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज में स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। सुबह आयोजित कार्यक्रम में प्रतिमा स्थल के पास गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा हवन का आयोजन किया गया। जिसमें स्व. सिंह के सबसे छोटे पुत्र मानवेन्द्र सिंह (आईएएस) व उनकी पत्नी श्रीमती मंजू सिंह समेत वहां मौजूद परिजनों, विद्यालय परिवार के सदस्यों समेत सैकड़ों लोगों ने हवन में आहुतियां डाल स्व. सिंह को नमन करते हुए उन्हें याद किया।

अब फोन कॉल से ले सकते हैं काउंसिलिंग का सहारा, मानसिक विकारों से ग्रसित हैं तो करें “टेली मानस” में कॉल

जिसके बाद सभी ने स्व. सिंह की प्रतिमा व समाधि स्थल पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अंत में सभी को प्रसाद वितरण के बाद जलपान कराया गया। कार्यक्रम में मानवेन्द्र सिंह व श्रीमती मंजू सिंह के अलावा असिस्टेंट कमांडेंट बीएसएफ रोहित सिंह सेंगर, प्रबंध समिति उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह सेंगर, सदस्य छत्रपाल सिंह, सदस्य डाक्टर यू.पी. सिंह सेंगर, प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह यादव, विनीत सिंह सेंगर, उपेन्द्र सिंह, लाल सिंह सेंगर, नीरज सिंह सेंगर, राजेन्द्र सिंह गौर, सूर्यवंश सिंह, आशीष चौहान, जितेन्द्र चौहान, राकेश त्रिवाठी, गौरव गुप्ता, मिथलेश त्रिवेदी, संतोष सिंह, धर्मेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, संदीप सिंह, राहुल तिवारी, मोनू भदौरिया, वीरू भदौरिया, रंजना सिंह, गरिमा सिंह, निधि तिवारी, संगीता, सविता श्रीवास्तव, श्वेता यादव, कल्लू कुशवाह, देवेन्द्र चतुर्वेदी, प्रशान्त त्रिवेदी, शुभम, सोनू बैस, निर्मल सिंह, सहित सैंकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – राहुल तिवारी/संदीप राठौर चुनमुन

461 मछुआरों को कराया रिहा, अब सिर्फ 24 भारतीय मछुआरे हिरासत में: मुरलीधरन

About Samar Saleel

Check Also

डॉ एमसी सक्सेना कॉलेज: दिशा-2024 में रही गीत और संगीत की धूम

लखनऊ। आज और कल डॉ एमसी सक्सेना ग्रुप ऑफ कॉलेज का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव “दिशा-2024” ...