Breaking News

कलम दवात के साथ हुआ शस्त्र पूजन

लखनऊ। भगवान चित्रगुप्त धाम गोमती नदी तट लखनऊ में सामूहिक कलम दवात पूजन यम द्वितीया को सायं 4:30 बजे से धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि यम द्वितीया के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा उनके वंशजों द्वारा की जाती है।

कलम दवात के साथ हुआ शस्त्र पूजन

परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आज यम द्वितीया के दिन कायस्थ फाऊंडेशन ट्रस्ट द्वारा भगवान चित्रगुप्त धाम गोमती नदी तट झुलेलाल वाटिका लखनऊ में सामूहिक कलम दवात कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया। भगवान चित्रगुप्त धाम में कलम दवात के साथ शस्त्र पूजन भी किया गया।

👉कन्फ्यूजन करे दूर, आचार्य राजीव शुक्ला से जाने इस बार “भाई दूज” किस दिन मनाया जाएगा

उन्होने बताया कि दीपावली की पूजा के बाद कायस्थ समाज एक दिन के लिए पढ़ना लिखना बंद कर देता है। फिर यम द्वितीया के दिन भगवान चित्रगुप्त के पूजन (जिसमे कलम दवात पूजन सम्मिलित है) के बाद पढ़ना लिखना शुरू करते है। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त धाम में भगवान चित्रगुप्त कथा, भव्य आरती हवन एवं चित्रगुप्त घाट पर लखनऊ की जीवनदायनी मां गोमती की आरती भी सामूहिक रूप से की गई।

कलम दवात के साथ हुआ शस्त्र पूजन

महामंत्री मनोज डीगर ने बताया कि पूरा मंदिर परिसर गुब्बारों, फूलों से सजाया गया। भगवान चित्रगुप्त का विशेष परिधानों व मोती की माला फूलो के साथ श्रृंगार किया गया। प्रसाद में कलम का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि राजनीति में अपेक्षित कायस्थ समाज के उत्थान, एकता के लिए एवं राजनीति में संख्या के आधार पर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भगवान चित्रगुप्त से विशेष प्रार्थना व सामूहिक हवन भी किया गया।

👉सलमान खान की फटकार के बाद ऐश्वर्या की अक्ल आई ठिकाने, पति सामने गिड़गिड़ाती हुई आई नजर

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव राजा, संजय श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, एडवोकेट अरविंद श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, प्रमील खरे आदि उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

अच्छा प्रशासन ही अयोध्या को प्रसिद्धि दिला रहा है- डॉ हीरालाल

• अवध विश्वविद्यालय में टूरिस्ट गाइड प्रोग्राम के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन अयोध्या। डाॅ राममनोहर ...