Breaking News

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चौरीचौरा क्षेत्र में निकाली गई ‘तिरंगा बाइक यात्रा’

गोररवपुर। आजादी के 75 वें वर्ष में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मना रहा है, जिसके अंतर्गत एक तिरंगा यात्रा, फुटहवा इनार से शुरू होकर शहीद स्मारक चौरी-चौरा तक, भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गयी।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह मौजूद थे।

इनके साथ जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम मौजूद रहे वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज दुबे, भाजपा के जिला मंत्री ओम प्रकाश द्विवेदी भाजपा मंडल अध्यक्ष चौरी चौरा योगेंद्र जायसवाल भारतीय जनता युवा मोर्चा के चौरी चौरा के मंडल अध्यक्ष राजन पांन्डेय, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्र कोषाध्यक्ष अनूप जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

रिपोर्ट – रंजीत चौधरी

About reporter

Check Also

उन्नाव में डिंपल यादव का रोड शो…जनसभा में सरकार को घेरा, कहा- पेपर लीक कहीं न कहीं सोची समझी साजिश

उन्नाव:  समाजवादी पार्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव ने ...