Breaking News

एसपी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, लोगों ने की पुष्प वर्षा

  • हर घर तिरांगा लगाने का दिया गया संदेश, सहार में मुस्लिम महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़कर भाग

बिधूना/औरैया। तहसील क्षेत्र में शनिवार की देर शाम कस्वा बिधूना एवं सहार में पुलिस अधीक्षक चारू निगम के नेत्ृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान कस्बावासियों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया। सहार में मुस्लिम महिलाओं ने यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेकर देश प्रेम दर्शाया।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम सगसे पहले कस्बा सहार पहुंची। जहां पर उन्होंने शाम 5 बजे से पुलिस कर्मियों के साथ पुर्वा रावत से तिरंगा यात्रा शुरू की। तिरंगा यात्रा पुर्वा रावत से सहार बाजार तक गयी। इस दौरान राष्ट्र भ्राक्ति गीतों के साथ वन्दे मातरम व भारत माता के जयकारों के साथ विजयी विश्व तिरंगा प्यार के गीत सुनायी दिये। इस दौरान एसपी चारू निगम ने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों पर तिरंगा लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव को भव्य बनाने की अपील की। यहां पर तिरंगा यात्रा में समाजसेवी नीतू अग्निहोत्री, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव नईम कुरैशी, वकील रहमानी, मोहित अग्निहोत्री, धनन्जय दुबे, समीम अंजुम, रेहाना, शबाना आदि महिलाओं के साथ थानाध्यक्ष बेला प्रशान्त कुमार समेत पूरा पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

एसपी चारू निगम सहार के बाद शाम 6 बजे कस्बा बिधूना पहुंची। जहां पर उन्होंने उपजिलाधिकारी लवगीत कौर के अलावा थाना बिधूना, ऐरवाकटरा व अछल्दा के पुलिस फरोर्स के साथ कोतवाली से तिरंगा यात्रा शुरू की। तिरंगा यात्रा फीडर रोड़, मेन बाजार, लोहा मंडी, नदी तिरगा, बाईपास होते हुए भगत सिंह चैराहा पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ व्यापारियों ने यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान चल रही डीजे गाड़ी में झंड़ा गीत के साथ देश भक्ति गीत बजते रहे।

यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे भी लग रहे थे। इस दौरान एसपी ने लोगों से कहा कि हम आपनी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। हमारी सरकार ने महरोत्सव के दौरान हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की है। इसलिए आप सभी लोग अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगायें। उन्होंने कहा कि जिस घर में तिरंगा न लगा हो वहां पर आसपास के लोग तिरंगा लगवायें।

तिरंगा यात्रा के दौरान कस्बा के व्यापारियों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा की। यात्रा में पुलिस क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह, कोतवाल जीवराम, ऐरवाकटरा थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल, अछल्दा थानाध्यक्ष दीपक सिंह, यातायात निरीक्षक देवेन्द्र शर्मा, निरीक्षक राजपाल, मुनेन्द्र सिंह चैहान, मुकेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मुनीश कुमार, तन्मय चैधरी सभी उपनिरीक्षक के अलावा करीब 150 पुलिस कर्मियों व समाजसेवियों, व्यापारियों ने भाग लिया।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर 

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...