Breaking News

ऐरवाकटरा में भी निकाली गयी तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा लगाने की अपील की

ऐरवाकटरा/औरैया। आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए ऐरवाकटरा थाना की पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा थाने से आरंभ होकर किशनी रोड, बिधूना रोड, छिबरामऊ रोड सहित कस्बे के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरती हुई थाने में आकर ही समाप्त की गई।

इस दौरान थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि तिरंगा यात्रा निकालने का मकसद लोगों को जागरूक करना है और सरकार द्वारा चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। इस दौरान ऐरवाकटरा के वाशिंदों व समाज सेवियों ने भी तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ‌ ही उन्होंने कहा पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ताकि लोग भी जागरूक हो और अपने घरों में सम्मान पूर्वक तिरंगा लगाए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिनारायण तिवारी, रानू पालीवाल, दाताराम, श्री कृष्ण पूर्व प्रधान, मनोज शर्मा प्रधान प्रधान संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संजीव शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...