Breaking News

पूर्व मंत्री आजम खां के बेटे के नाम जारी हुए दो जन्म प्रमाणपत्र!

लखनऊ। अक्सर विवादों से घिरे रहने वाले पूर्व मंत्री आजम खां अपने विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम के जन्म प्रमाणपत्र को लेकर फिर से नए विवाद में फंस गए हैं। जानकारी के मुताबिक विधायक अब्दुल्ला आजम के नाम पर दो जन्म प्रमाणपत्र बने हैं और दोनों पर अलग-अलग पासपोर्ट भी बनवाये गए हैं। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक आकाश सक्सेना की शिकायत पर प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

पासपोर्ट में संशोधन कर दूसरा पासपोर्ट बनवाया

पहला जन्म प्रमाणपत्र नगरपालिका परिषद रामपुर से बना। जिसमें अब्दुल्ला आजम की जन्मतिथि 1 जनवरी 1993 और जन्म स्थान रामपुर दिखाया गया। वहीं दूसरा जन्मप्रमाण पत्र लखनऊ नगर निगम से बनवाया गया। जिसमें अब्दुल्ला की जन्मतिथि 30 सितंबर 1990 और जन्म स्थान लखनऊ लिखा गया है। मालूम हो कि आज़म खां उस वक्त नगर विकास मंत्री थे और नगर निगम उनके अधीन था। जिसके आधार पर पहले बने पासपोर्ट में संशोधन करके दूसरा पासपोर्ट बनवाया गया है।

दूसरा प्रमाणपत्र लखनऊ नगर निगम से 21 जनवरी 2015 को बना

प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र और दो पासपोर्ट होने के संबंध में दस्तावेज दिखते हुए कहा कि सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री आजम खां तथा उनकी पत्नी एवं राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा ने जालसाजी व धोखाधड़ी करके अपने विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम का दो-दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाया। उन्होंने कहा,पहला जन्म प्रमाणपत्र शपथ पत्र देकर नगर पालिका परिषद रामपुर से 28 जून 2012 को बनवाया गया तथा जबकि दूसरा जन्म प्रमाणपत्र लखनऊ नगर निगम से 21 जनवरी 2015 को बनवाया गया।

रामपुर से जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित मूल दस्तावेज गायब

आकाश सक्सेना ने कहा कि उन्होंने जब नगर पालिका परिषद रामपुर से जन्म प्रमाणपत्र के संबंध में जानकारी मांगी तो उन्हें बताया गया कि आग लगने के चलते संबंधित मूल दस्तावेज जल गए हैं। हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि उस दौरान नगर पालिका कार्यालय में आग लगने के संबंध में कोई एफआईआर नहीं दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि पहले जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर बरेली से अब्दुल्ला आजम का पासपोर्ट बनवाया गया,जो वर्ष 2022 तक वैध है। इसके बाद दूसरे जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर नया पासपोर्ट बनवाया गया। भाजपा नेता ने प्रमुख सचिव गृह को दिए प्रार्थना पत्र में पूर्व मंत्री आजम खां व उनकी पत्नी तंजीन फातिमा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...