Breaking News

बेटे की शादी में नीता अंबानी के हर लुक में दिखी भारतीय विरासत की झलक

बीते 12 जुलाई को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लिए। उनकी इस शादी में वैसे तो देश दुनिया के लोग आए थे, लेकिन लोगों की नजरें अंबानी परिवार की बहुओं और बेटियों का शाही अंदाज देख रहीं थी। दरअसल, इस शादी में नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी और श्लोका अंबानी ने भी अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया।

खासतौर पर बात करें नीता अंबानी की तो वो अपने बेटे की शादी में बेहद ही शाही लुक में नजर आईं। शादी की हर रस्म में वो किसी रानी से कम नहीं लग रहीं थीं। अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने जो भी लुक कैरी किया, उसमें भारतीय सभ्यता की झलक दिखाई दे रही थी। आइए आपको भी नीता अंबानी के कुछ ऐसे लुक्स दिखाते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रहे।

रंगकट घाघरा

सबसे पहले बात करें नीता अंबानी के उस घाघरा लुक की, जो उन्होंने अपने बेटे की बारात के वक्त कैरी किया था। बेटे की शादी के वक्त नीता अंबानी ने मशहूर डिजाइनजर अबू जानी संदीप घोसला का कस्टम रंगकट घाघरा पहना। पीच रंग के इस घाघरे में पिंक और पिस्ता ग्रीन रंग का काम किया गया है।

इस घाघरे के साथ उन्होंने जो ब्लाउज पहना था, उसपर नक्काशी, सोने और चांदी के धागों का जरदोजी का काम किया गया है। इस घाघरे को तैयार होने में 40 दिन का समय लगा था। इस लहंगे को बनाने में बनारस के कारीगरों का हाथ है। नीता अंबानी का ये घाघरा भारतीय कारीगरों की मेहनत और भारतीय सभ्यता की निशानी है।

आइवरी लहंगा

गरबा नाइट के लिए नीता अंबानी ने ये लहंगा कैरी किया था। उनके इस लहंगे पर विंटेज स्टाइल में जरदोजी का काम किया गया था, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इस खूबसूरत लहंगे को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

इस खूबसूरत आइवरी लहंगे के साथ नीता अंबानी ने बनारसी टिशू दुपट्टा ड्रेप किया था, जिसमें हाथों से जटिल जरी कढ़ाई गई है। हाथों के बारीक काम की वजह से इस लहंगा का लुक और निखर के सामने आ रहा था।

28 चौक जाल रंगकट साड़ी

हाल में एक कार्यक्रम के दौरान नीता अंबानी 28 चौक जाल रंगकट साड़ी पहनी थी। उनकी ये साड़ी बेहद खास है और इसे तैयार होने में छह महीने का टाइम लगा है। इस बनारसी साड़ी को देश के कुछ सेलेक्टेड कारीगर ही तैयार कर पाते हैं।

वही कारीगर इस खास साड़ी को बनाने का तरीका अपनी आने वाली पीढ़ियों को बताते जा रहे हैं। उनकी इस खास साड़ी पर गोल्डन और गुलाबी बॉर्डर बना है, जो उसके लुक में चार चांद लगा रहा है। ये साड़ी बनारस की कला को दर्शा रही थी।

हैदराबादी सूट

अनंत अंबानी की शादी की प्री वेडिंग रस्मों में से एक रस्म में नीता अंबानी खूबसूरत सा गोल्डन सूट पहने दिखाई दीं। उनके इस सूट को पारंपरिक हैदराबादी स्टाइल में कैरी किया गया था।

इस सूट के साथ उन्होंने डबल ड्रेप हैदराबादी खड़ा दुपट्टा पेयर किया था, जिसका इतिहास काफी समृद्ध और पुराना है। इसके साथ ही इस दुपट्टे पर जो कढ़ाई की गई है वो सदियों पुराने हस्तशिल्प का खास नमूना है।

About News Desk (P)

Check Also

नया जिला बनने की अटकलों को लगा विराम, शासन ने कहा – ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

लखनऊ:  यूपी में नया जिला बनने की अटकलों को विराम लग गया है। शासन ने ...