Breaking News

सिलिंडर ब्लास्ट के बाद जमींदोज हुए दो मकान, आठ की मौत सात लोग घायल

यूपी के गोंडा में बीती रात सिलिंडर ब्लास्ट के बाद दो मकानों के गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पहले सात लोगों की मौत का अस्पताल में पता चला और बाद में मलबे से एक लड़के का शव निकाला गया।

जानकारी के अनुसार घटना गोंडा में वजीरगंज इलाके के टिकरी गांव की है। रात को सिलिंडर ब्लास्ट होने के बाद अगल-बगल के मकान गिर गए। घटनास्थल से 14 लोगों को अस्पताल लाया गया जहां सात को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में मलबे से एक शव और मिला। बाकियों का इलाज चल रहा है। मरने वालों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष और एक लड़का शामिल है।

रात में मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव की टीम के साथ मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। एसपी मिश्रा के मुताबिक स्थानीय लोगों की मदद से कुल 14 लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। राहत और बचाव कार्य भी जारी हैं। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी गई है कि उन्होंने जनपद गोंडा में गैस सिलेंडर में विस्फोट की दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए भी आदेशित किया है।

About Samar Saleel

Check Also

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सर्वेक्षण की अवधि बढ़ी, अब 30 अप्रैल 2025 तक होगा सर्वे 

Lucknow। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin) के तहत पात्र परिवारों के ...