Breaking News

‘अपने देश को छोटा दिखाना कांग्रेस सांसद की पसंद’, राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इनदिनों अमेरिका दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विनिर्माण कहानी के बारे में जानकारी कम है, इसलिए उन्हें राहुल के प्रति सहानुभूति हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी उन नौकरियों के नुकसान के बारे में नहीं जानते हैं, जिनके बारे में वे बात करते हैं। पीयूष गोयल शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भड़कते हुए कहा कि अपने देश को छोटा दिखाना कांग्रेस नेता की अपनी पसंद है। लेकिन घरेलू राजनीति को विदेशी धरती पर लाना उचित नहीं।

पियूष गोयल ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनपर तंस कसा। उन्होंने कहा, “विनिर्माण कहानी पर राहुल गांधी की कम जानकारी के प्रति मुझे सहानुभूति है, क्योंकि मुझे मालूम नहीं कि वे कौन सी नौकरियां जाने की बात कर रहे हैं। हम विदेशी जमीन पर हैं और हम यहां घरेलू राजनीति को लाना उचित नहीं समझते। विदेशों में अपने देश को छोटा दिखाया, यह उनकी पसंद है।” उन्होंने आगे कहा, “अपने लोगों की समृद्धि में सुधार को लेकर पूरा भारत एकजुट है। हम 2047 तक एक समृद्ध और विकासशील राष्ट्र बनाने की तरफ काम कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में भारतीय लोगों के जीवन को बहतर बनाने के लिए हम एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

चीन के प्रभाव को बढ़ावा देने वालों की आलोचना की
केंद्रीय मंत्री ने उन लोगों की भी आलोचना की जो भारतीय बाजार में चीन के प्रभाव को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज पूरी दुनिया जानती है कि चीन की अर्थव्यवस्था अपारदर्शी है। चीन खराब चीजों के लिए जाना जाता है। यहां तक की अमेरिका भी इसे लेकर चिंतित है। चीनी सामानों से सुरक्षा खतरों को लेकर अमेरिका भी चिंतित है. इसलिए वह प्रतिबंध लगा रहा है।”

About News Desk (P)

Check Also

चीनी इलेक्ट्रिक कारों पर भारी टैरिफ, यूरोपीय संघ की सरकारों के बीच शुक्रवार को होगा निर्णायक मतदान

यूरोपीय संघ के सदस्य शुक्रवार को इस बात पर निर्णायक मतदान करेंगे कि ब्लॉक के ...