Breaking News

बेमिसाल लाल कृष्ण आडवाणी


जनसंघ और भाजपा की यात्रा में लाल कृष्ण आडवाणी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। उनकी राजनीति भी बेमिसाल रही है। करीब आधी शताब्दी तक अटल जी आगे चलते रहे,आडवाणी स्वेच्छा से पीछे रहे। संगठन के कार्य में संलग्न रहे।

भाजपा सत्ता में पहुंची तब भी आडवाणी जी ने अटल जी को आगे कर दिया। खुद गृहमंत्री बने। छह वर्षों में कभी भी उन्होंने पधानमंत्री बनने की इच्छा नहीं की। यह राजनीति की बेमिसाल जोड़ी थी। वह पार्टी को मजबूत बनाने और सरकार को अपेक्षित सहयोग करने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहे। आडवाणी जी की रथयात्राओं ने भाजपा को नए मुकाम पर पहुंचाया था। जन्मदिन पर उनके दीर्घ जीवन की कामना।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

बसपा ने सपा को फिर पछाड़ने की जुगत लगाई, साइकिल की हवा निकालने के लिए नई रणनीति से घेराबंदी

लखनऊ:  बसपा ने सपा को पछाड़कर लोकसभा चुनाव में खुद को दूसरी सबसे ज्यादा सांसदों ...