केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की यूपी यात्रा विचार और विकास दोनों को रेखांकित करने वाली थी। उन्होंने कई विकास कार्यों का शिलान्यास लोकार्पण किया।
इसके साथ ही विंध्य कॉरिडोर को विचार के साथ भी जोड़ा। इस क्रम में उन्होंने अयोध्या ब्रज और काशी आदि स्थलों का उल्लेख किया। कहा कि पिछली सरकार इन स्थानों को वोटबैंक की नजर से देखती थी। भाजपा सरकार ने इनको विचार के आधार पर देखा। इसलिए विकास यात्रा आगे बढ़ रही है।
अमित शाह ने भी योगी आदित्यनाथ के कार्यों को बहुत प्रशंसनीय बताया। कहा कि चवालीस परियोजनाओं में उत्तर प्रदेश नम्बर वन है। साढ़े चार वर्ष की यह उपलब्धियां अभूतपूर्व है। सभी परियोजनाएं गरीबों वंचितों किसानों के कल्याण और विकास से संबंधित है। इन सभी क्षेत्रों में योगी सरकार ने कीर्तिमान स्थापित किये है।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने विकास के मामले में पिछली सरकारों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। लखनऊ में अमित शाह ने फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया। प्रदेश के पर्यटन व तीर्थ स्थलों का विकास भी इसी वैचारिक आधार पर हो रहा है। अयोध्या काशी मथुरा आदि का विश्व स्तरीय पर्यटन की दृष्टी से विकास किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा भी था कि पिछली सरकारें इन स्थलों का नाम लेने से डरती थी। अब इनका विकास हो रहा है।
काशी विश्वनाथ मंदिर का कॉरिडोर निर्माण प्रगति पर है। विंध्याचल धाम कॉरिडोर का शिलान्यास अमित शाह ने किया। इन सभी स्थलों का स्वरूप बदल रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश को आगे ले जा रही है। पहले यहां महिलाएं असुरक्षित थीं।
योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को सुधारा है। पहले उत्तर प्रदेश दंगों की आग में जलता था। अब यह प्रदेश विकास में रास्ते सबसे है। चवालीस योजनाओं में टीम योगी नंबर वन है। अंतिम लाभार्थी को योजनाओं का लाभ पहुंचा है।
टीकाकरण में उत्तर प्रदेश नंबर वन है, कोरोना टेस्टिंग में भी यूपी सबसे आगे है। भाजपा सरकारों के शासन में कानून का राज है। क्योंकि भाजपा का शासन किसी एक जाति,परिवार के लिए नहीं है। इस प्रकार अमित शाह ने बिना नाम लिए सपा बसपा पर प्रहार किया। योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज कायम किया। माफिया राज को उत्तर प्रदेश से खत्म किया। लोक कल्याण के हर क्षेत्र में विकास हुआ है।
जनता ने परिवर्तन के लिए भाजपा को आशीर्वाद दिया था। भाजपा की सरकारें जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। पहले किसान कर्ज में था, महिलाओं को शौचालय नहीं मिलता था। पहले यूपी में निवेश नहीं आता था।
योगी आदित्यनाथ ने भी कहा कि पहले यूपी दंगों का प्रदेश था। माफियाराज काबिज था। जमीन पर भी माफिया कब्जा कर रहा था। जो एक सौ बयालीस एकड़ भूमि माफिया से बचाई गई, इसी जमीन पर फॉरेंसिक विवि बन रहा है। डेढ़ हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को जब्त किया गया।
अमित शाह ने विंध्य कॉरिडोर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। विंध्यवासिनी मंदिर के पास ही विंध्य पर्वत श्रृंखला पर स्थित अष्टभुजी और कालिखोर मंदिर तक पहुंचने के लिए टू रोपवे का लोकार्पण किया। इससे तीर्थाटन का विकास होगा। विंध्य कॉरिडोर प्रोजेक्ट के अंतर्गत विंध्याचल मंदिर के चारों तरफ पचास फुट चौड़ा परिक्रमा मार्ग और पैंतीस फुट चौड़ा अप्रोच मार्ग तैयार किया जाएगा।
प्रोजेक्ट पूरा होने पर मंदिर परिसर से गंगा दर्शन भी सम्भव हो सकेगा। काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर के प्रोजेक्ट में भी ऐसा ही कार्य प्रगति पर है। कॉरिडोर प्रोजेक्ट निर्मित होने के बाद मां विंध्यवासिनी की परिक्रमा करने वाले दर्शनार्थी मां गंगा का भी दर्शन कर सकेंगे। मंदिर से गंगा नदी के घाट की दूरी लगभग दो सौ मीटर है। लेकिन मंदिर के आसपास कई निर्माण के कारण ऐसा करना अभी संभव नहीं है। विंध्य कॉरिडोर शिला पूजन में विधि विधान के अनुरूप पांच ईंट जया,रिक्ता, नंदा,पूर्णा और भद्रा के प्रतीक रूप में स्थापित की गई।