Breaking News

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की प्रदेश इकाई भंग

लखनऊ। भारत के सफाई कर्मचारीयों की राष्ट्रव्यापी ट्रेड यूनियन अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह बाल्मीकि ने उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजय बाल्मीकि ने बताया की कई पदाधिकारी यूनियन के संविधान की धाराओं की अवहेलना करते हुए पाए गए हैं।

अखिल भारतीय सफाई मज़दूर संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजपाल मेहरोलिया द्वारा दिल्ली कार्यालय से आदेश जारी किए गये थे कि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष को छोड़ कर समस्त प्रदेश कार्य कार्यकरिणी को भंग कर राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा से विचार विमर्श करने के उपरांत अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का पुनः गठन कर नई कार्यकारिणी गठित करके सूचना दिल्ली मुख्यालय को प्रस्तुत करें।

इसी आदेश के अनुपालन में प्रदेश कमेटी को भंग कर दिया गया है। अजय बाल्मीकी ने बताया कि शीघ्र ही नई कार्य कर्णी का गठन किया जायेगा।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

अविवि ने रामनवमी के दिन तुलसी उद्यान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया

• 200 से अधिक श्रद्धालुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई अयोध्या। ...