Breaking News

सोमवार के दिन भगवान शंकर का बरसेगा आशीर्वाद, बनेंगे बिगड़े काम होगी धन की प्राप्ति

आज सोमवार का दिन है। सोम यानि चंद्र, ज्योतिष में चंद्र को ग्रहों के मंत्री का दर्जा प्राप्त है, वहीं कुंडली में चंद्र को मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं भोलेनाथ शिव शंकर हैं। पण्डित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि-आप की आदतों के कारण आपने अपनों से दुरिया बना लीं है। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

2. वृषभ राशि-पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें, निश्चित सफल होंगे।

3. मिथुन राशि-नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुक्सान हो सकता है। नोकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

4. कर्क राशि-आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने कभी मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

5. सिंह राशि-वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

6. कन्या राशि-बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्त्तो की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

7. तुला राशि-सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा है, जिसके कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

8. वृश्चिक राशि-कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

9. धनु राशि-धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

10. मकर राशि-रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

11. कुम्भ राशि-नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।

12. मीन राशि-नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियो और बडो से मार्गदर्शन व सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातो में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

☀️?आज का पंचांग – 02 अगस्त 2021?☀️

तिथि नवमी – 10:30:33 तक
नक्षत्र कृत्तिका – 22:43:41 तक
करण गर – 10:30:33 तक, वणिज – 23:47:26 तक
ऋतु वर्षा
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण
योग वृद्धि – 23:04:42 तक
वार सोमवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:42:40
सूर्यास्त 19:11:40

?चन्द्र राशि वृषभ
चन्द्रोदय 25:00:00
चन्द्रास्त 14:11:00

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:29:00

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 07:30:00से 09:00:00तक
गुलिक काल 14:08:18 से 15:49:25 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:42:00 से 12:24:00 तक
☀️ दिशा शूल – पूर्व

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...