Breaking News

उत्तराखंड: देहरादून में शुरू हुई राजनीतिक हलचल, CM पुष्कर सिंह धामी की जीत पर मदन कौशिक ने कहा ये…

उत्तराखंड के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने दावा किया कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 60 से अधिक सीटें लाएगी।

बहरहाल प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नेताओं की नाराजगी को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कहीं-कोई नाराजगी नहीं है। सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत नाराज नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर बैठक चल रही थी। मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने भी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने भी कहा कि किसी भी तरह की कोई नाराजगी नहीं है।

मुख्यमंत्री धामी और उनके मंत्रिमंडल के रविवार शाम शपथ लेने के बाद उनके साथ विकास कार्यों को लेकर लंबी मंत्रणा करने के दौरान प्रदेश पार्टी अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि भाजपा ने साढ़े चार साल में विकास कार्यों के बूते यह साबित किया है कि भाजपा विकास के प्रति समर्पित पार्टी है और उसकी सोच सकारात्मक है।

About News Room lko

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...