Breaking News

गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने दिया गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने का सुझाव

लखनऊ। उप्र. गौ सेवा आयोग द्वारा प्रदेश व्यापी निरीक्षण अभियान के क्रम में गुरुवार को आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह द्वारा जनपद-लखनऊ स्थित विकास खण्ड चिनहट के तहत अस्थाई गौ आश्रय स्थल ग्राम-फर्रूखाबाद तथा अस्थायी गौ आश्रय स्थल ग्राम-रायपुर का निरीक्षण किया गया।

  • आयोग का प्रदेश व्यापी निरीक्षण अभियान जारी
  • विकास भवन में की गई जनपद स्तरीय गौसंरक्षण एवं सम्बन्धित अनुश्रवण समिति की बैठक

ग्राम फर्रूखाबाद स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल का क्षेत्रफल 1.5 एकड़ है। जिसमें कुल 123 गौवंश अवस्थित हैं। सभी गौवंश की टैेगिंग की गयी है। उक्त गौ आश्रय स्थल का संचालन खण्ड विकास अधिकारी, पशुचिकित्साधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से किया जाता है। अस्थयी गौ आश्रय स्थल फर्रूखाबाद में तीन कर्मचारी नियुक्त हैं तथा 500 वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया है। अस्थायी गौ आश्रय स्थल ग्राम-रायपुर में 35 गौवंश अवस्थित है।

आयोग के उपाध्यक्ष ने उपस्थित अधिकारियोें को निर्देश दिये हैं कि घायल एवं अस्वस्थ गौवंश की समुचित देखभाल की जाये तथा बरसात के मौसम को देखते हुए सभी गौवंश में कृमिनाशक दवाओं एवं टीकाकरण सुनिश्चित् किया जाये। उपाध्यक्ष ने गौ आश्रय स्थलों के संचालकों को निर्देश दिये कि गौउत्पादों का सद्उपयोग करते हुए अपने आश्रय स्थलों को स्वावलंबी बनायें। उपाध्यक्ष ने सुझाव दिया कि स्वावलंबी बनाने हेतु वर्मी कम्पोस्ट एवं पौधो की नर्सरी हेतु गोमय के गमलें, मूर्तियां आदि बनाकर बेराजगारों को रोजगार देकर गौशाला को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

उपाध्यक्ष अतुल सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गौसंरक्षण एवं सम्बन्धित अनुश्रवण समिति की बैठक विकास भवन लखनऊ के सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी आदि को गौवंश के भरण-पोषण, उपचार, टीकाकरण एवं गौवंश की समुचित देखभाल से सम्बन्धित निर्देश दिये गये। उक्त निरक्षण, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, उ. प्र.गौ सेवा आयोग के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, विश्व हिन्दु महासंघ तथा हिन्दु युवा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

अच्छा प्रशासन ही अयोध्या को प्रसिद्धि दिला रहा है- डॉ हीरालाल

• अवध विश्वविद्यालय में टूरिस्ट गाइड प्रोग्राम के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन अयोध्या। डाॅ राममनोहर ...