Breaking News

विधि भारती परिषद् के भव्य सम्मान समारोह और‌ पुस्तक लोकार्पण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली। विधि भारती परिषद् ने बीती 23 जुलाई 2022 को दिल्ली के‌ हिंदी भवन में एक भव्य सम्मान समारोह और‌ वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड, लंदन‌ ‌से सम्मानित काव्य संग्रह ‘काव्य सलिला’ तथा विधि भारती परिषद् की स्मारिका और महिला ‘विधि भारती पत्रिका’ के ताजे अंक 111 (अप्रैल -जून,2022‌ का तथा कुछ अन्य पुस्तकों‌ का लोकार्पण हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में ‌मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति शम्भू नाथ श्रीवास्तव, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ‌और पूर्व प्रमुख लोकायुक्त पधारे।

विधि भारती परिषद् के भव्य सम्मान समारोह और‌ पुस्तक लोकार्पण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस आयोजन में लोक सभा के पूर्व महासचिव और राष्ट्र के प्रतिष्ठित संविधान विशेषज्ञ अध्यक्षता और सानिध्य पूर्व सांसद और‌ अध्यक्ष‌, सत्या बहिन, संसदीय हिंदी परिषद् का लब्ध प्रतिष्ठित प्राचार्य तिलक राज टक्कर, आर्ट ऑफ लिविंग विश्वविद्यालय के वरिष्ठ संकाय, देश की प्रतिष्ठित और लोकप्रिय कवयित्री एवं‌ व्यंग्यकार डा कीर्ति काले, पद्मश्री श्याम सिंह ‌शशि, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा पूरन‌चंद टंडन तथा साथ‌ ही वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड लंदन‌ की वाइस प्रेसिडेंट सपना सुकुल का।

इस भव्य आयोजन में‌ विधि भारती परिषद् का लब्धप्रतिष्ठित राष्ट्र भारती सम्मान अंतरराष्ट्रीय ख्याति की कवयित्री डा कीर्ति काले, आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ संकाय, प्राचार्य श्री तिलक राज ‌टक्कर और‌ प्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता डा नारायण व्यास को। इसी प्रकार, विधि भारती परिषद् का राष्ट्रीय विधि सम्मान भारत के विख्यात संविधान विशेषज्ञ पद्मभूषण डॉ सुभाष कश्यप को तथा हिंदी में विधि लेखन के लिए राष्ट्रीय विधि भारती पुस्तक पुरस्कार दिये गये जानी मानी ‌विधि लेखिका और‌ अधिवक्ता सुधा अवस्थी और‌ नम्रता शुक्ला को।

इसके साथ ही भारत के रेमन‌ मैग्सेसे अवार्डीज़ पर वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड यूके अंतरराष्ट्रीय काव्य संग्रह काव्य सलिला के लोकार्पण ‌के साथ‌ वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड के 59 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके लिए उन्हें वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड, लंदन‌‌ से प्राप्त प्रमाण पत्र, अंतरराष्ट्रीय काव्य संग्रह काव्य सलिला पुस्तक, स्मृति चिन्ह के साथ साथ विधि भारती परिषद् के अंतरराष्ट्रीय वागेश्वरी सृजन‌‌ सम्मान भी दिया गया।

About reporter

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...