Breaking News

इस साल लोगों को पसंद आया इन अभिनेत्रियों का ब्राइडल लुक, आप भी ले सकती हैं टिप्स

शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। फिर चाहे वो कोई बड़ी अभिनेत्री हो, या फिर हो कोई आम लड़की। फर्क बस इतना रहता है कि जब भी किसी अभिनेत्री की शादी होती है, तो उसके बाद होने वाली दुल्हनें उनके ब्राइडल लुक्स से टिप्स लेती रहती हैं। कई अभिनेत्रियों के लुक्स तो ऐसे होते हैं, जिनके चर्चे सालों-साल चलते रहते हैं।

इसी क्रम में अगर बात करें 2023 की तो इस साल परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी, अथिया शेट्टी समेत कई अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंध गई हैं। इन सभी ने अपनी शादी के दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सभी अभिनेत्रियों का ब्राइडल लुक बेहद ही खूबसूरत था। चाहे बात करें इनकी ज्वेलरी की, या बात करें उनके शादी के जोड़े की, उनका सब कुछ बेहद ही खास था। इसी के चलते आज हम आपको 2023 में शादी के बंधन में बंधने वाली उन अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें लोगों ने भी जमकर प्यार दिया।

कियारा आडवाणी

इसी साल की शुरुआत में 7 फरवरी की रात सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी वेडिंग की खास फोटोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अपनी शादी में सिद्धार्थ और कियारा ने मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे। दुल्हन बनीं कियारा के लहंगे से लेकर उनकी ज्वेलरी भी काफी हटकर लग रही थी।

उन्होंने अपने खास दिन के लिए पेस्टल पिंक रंग का लहंगा चुना था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ डायमंड का हैवी नेकपीस पहना था। कियारा ने अपने बालों में एक बन बनाया था, जिस पर डार्क पिंक फूल लगे थे। अभिनेत्री का मेकअप भी काफी लाइट था, जिस वजह से वो बला की खूबसूरत दिख रहीं थीं।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए। उन्होंने अपनी शादी के दिन के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा कैरी किया था। इस आइवरी और गोल्ड शेड के लहंगे में एक्ट्रेस काफी क्लासी और प्यारी लग रही थीं।

अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को भी खुला रखा था। उनकी खूबसूरती में उनके मिनिमल मेकअप ने चार चांद लगाए।

अथिया शेट्टी

साल की शुरुआत में 23 जनवरी के दिन अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए। शादी का ये कार्यक्रम बेहद की करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच संपन्न हुआ। अपने वेडिंग डे पर अथिया ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था।

पिंक कलर के इस लहंगे पर जरदोजी का काफी भारी काम था। इसके साथ उन्होंने काफी हैवी ज्वेलरी के साथ लाइट मेकअप कैरी किया था। एक्ट्रेस ने अपने लहंगे से साथ फुल स्लीव का ब्लाउज कैरी किया था, जिस पर भी काफी भारी काम था।

नताशा स्टेनकोविक

भले ही हार्दिक पांड्या नताशा के साथ लॉकडाउन के समय में ही शादी कर चुके हैं, लेकिन इस साल उन्होंने अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ दोबारा सात फेरे लिए। ये शादी बेहद ही धूमधाम से की गई थी। अदाकारा के लिए भारत के नामी फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने उनकी शादी का लहंगा डिजाइन किया था।

इस हैवी से लहंगे में नताशा गजब की खूबसूरत लग रही थीं। वरमाला के समय उन्होंने गोल्डन एंड रेड कलर का लहंगा कैरी किया था, जिस पर काफी भारी काम था। चटक लाल दुपट्टे से उनका वेडिंग लुक और ज्यादा खूबसूरत लग रहा था। इसके साथ उन्होंने हैवी सा नेकपीस पहना था और अपने मेकअप को न्यूड ही रखा था।

About News Desk (P)

Check Also

इस रोग में शरीर में ही बनने लगता है अल्कोहल, लक्षण ऐसे जैसे हो शराब का नशा

अल्कोहल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म से लेकर कैंसर जैसी गंभीर ...