Breaking News

दुनिया भर के टॉप मार्शल आर्टिस्ट्स की फ़ेहरिस्त में लगातार दो सालों से शामिल है विद्युत जामवाल का नाम  

जैकी चैन, ब्रूस ली, जेट ली, डोनी येन, टोनी जा, जीन-क्लाउड वैन डेम, चक नॉरिस, वेस्ले स्निप्स और जॉनी ट्राई गुयेन के साथ हमारे देश के इस देसी लड़के ने यह सम्मान पाया है।

मुंबई। भारत के एक्शन सुपरस्टार विद्युत जामवाल, जो एक फिटनेस क्रांति का नेतृत्व करने और कलारीपयट्टू को लोकप्रिय बनाने के लिए जाने जाते हैं, लगातार दो वर्षों से दुनिया भर में टॉप 10 मार्शल आर्टिस्ट की सूची में शामिल हैं।

जैकी चैन, ब्रूस ली, जेट ली, डोनी येन, टोनी जा, जीन-क्लाउड वैन डेम, चक नॉरिस, वेस्ले स्निप्स और जॉनी ट्राई गुयेन के साथ हमारे देश के इस देसी लड़के ने यह सम्मान पाया है। लिस्ट में सबसे कम उम्र के मार्शल आर्टिसिट के रूप में भारत को गौरवान्वित करते हुए, जामवाल के प्रशंसकों का एक समूह उनके इस कारनामे का जश्न मना रहा है।

दुनिया भर के टॉप मार्शल आर्टिस्ट्स की फ़ेहरिस्त में दो सालों से शामिल है विद्युत जामवाल का नाम  

खुदा हाफिज  मूवी के अभिनेता कलारीपयट्टू को उसका खोया हुआ सम्मान वापस दिलाने के लिए अपना अथक प्रयास कर रहे है और हाल ही में उन्होंने डिज्नी इंडिया के अल्टीमेट वॉरियर शो में एक संरक्षक के रूप में सब का दिल जीता है। विद्युत के प्रशिक्षण में सभी मार्शल आर्ट द्वारा बताए गए उपचार के उपाय, लड़ने की तकनीक और मूवमेंट्स शामिल हैं।

अभिनेता कलारीपयट्टू को उसका खोया हुआ सम्मान वापस दिलाने के लिए अपना अथक प्रयास कर रहे हैं

अपने कठोर प्रशिक्षण और कलारीपयट्टू के खोए हुए गौरव को पुनः प्राप्त करने के रास्ते पर आगे बढ़ रहे विद्युत के योगदान ने भारत को वर्ल्ड मैप पर पैंट  कर दिया है। कंट्री बॉय एकमात्र बॉलीवुड स्टार है, जिसने प्राचीन मार्शल आर्ट को पेश करने की पहल की है और वह बहुत ही तत्परता से ऐसा कर रहे  है। उन्होंने दुर्लभ एक्शन सुपरस्टार में से एक के रूप में पहचान अर्जित की है जो न केवल अपने स्टंट करते हैं बल्कि उन्हें कोरियोग्राफ भी करते हैं। इस से पहले भी उन्होंने द रिचेस्ट द्वारा ’10 पीपल यू डोंट वांट मेस विद’ में प्रदर्शित होने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता होने का गौरव अर्जित किया।

विद्युत जामवाल खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा की थिएट्रिकल रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उनके  स्लेट पर आईबी 71 और शेर सिंह राणा जैसी रोमांचक फिल्में शामिल हैं।

About reporter

Check Also

आज का राशिफल: 25 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके परिवार की कलह ...