Breaking News

दर्शन के लिए आम लोगों से लेकर VIPs तक होड़, जानें कौन-कौन से राज्यों का मंत्रिमंडल पहुंचेगा अयोध्या

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला 500 साल के लंबे इंतजार के बाद विराजमान हो गए हैं। ‘रामोत्सव’ के बाद से ही अयोध्या में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालात यह है कि अयोध्या में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ कुछ वर्षों पहले अयोध्या वीरान दिखा पड़ती तो वहीं आज अयोध्या में 24 घण्टे राम भक्तों की चहलकदमी दिखाई देती है। अयोध्या के बाजार अब जगमग हो उठे हैं। इसी बीच, आम से लेकर खास में रामलला के दर्शन करने की होड़ मची हुई है। कई राज्यों की कैबिनेट भी अयोध्या जाने को बेताब हैं। मंगलवार को असम सरकार ने बैठक के दौरान फैसला किया कि 22 फरवरी को असम कैबिनेट अयोध्या राम मंदिर जाएगी।

महाराष्ट्र कैबिनेट करेगी रामलला के दर्शन
वहीं बुधवार को महाराष्ट्र के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र कैबिनेट के सदस्य फरवरी माह के पहले सप्ताह में रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। इस दौरे की संभावित तारीख पांच फरवरी बताई जा रही है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र कैबिनेट में 29 सदस्य हैं। सीएम एकनाथ शिंदे, राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार भी जाएंगे।

फरवरी को जाएंगे रामलला के दर्शन करने- फडणवीस
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक पहले महाराष्ट्र शिंदे ने रविवार को कहा था कि वह कैबिनेट सहयोगियों के साथ-साथ राज्य के विधायकों और लोकसभा सांसदों को अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए जाने की योजना बना रहे हैं। इसलिए वह प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। साथ ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि वह राम सेवा के लिए फरवरी में अयोध्या जाएंगे।

असम कैबिनेट करेगी ‘राम’ के दर्शन
सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारत के लोगों को हार्दिक बधाई। इसको लेकर सभी लोग उत्साहित हैं। असम की कैबिनेट 22 फरवरी को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएगा।

About News Desk (P)

Check Also

ईडी के हलफनामे पर केजरीवाल का जवाब, एजेंसी पर लगाए मनमानी के आरोप; कहा- रिश्वत के कोई सबूत नहीं

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय के हलफनामे का ...