Breaking News

बिधूना में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन, सांसद ने ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

बिधूना/औरैया। शनिवार को कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय सांसद सुब्रत पाठक ने जहां भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी वहीं उन्होंने विरोधियों पर राम के नाम पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा जहां समूचा देश ही नहीं बल्कि विश्व भर के लोग इस घड़ी का बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं वहीं विरोधियों के पेट में दर्द हो रहा है।

बिधूना में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन, सांसद ने ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कस्बा के रामलीला मैदान में विकसित भारत यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि गरीब, महिला, पीड़ित, असहाय की कोई जाति नहीं होती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्तर साल से हक से बंचित लोगों का दर्द समझा है और आज ऐसा कोई घर परिवार नहीं है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का लाभ न मिल रहा हो।

उन्होंने उपस्थित जन समूह को देश की संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए 22जनवरी को अपने अपने घरों में दीप जलाकर दीवाली मनाने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा 528 वर्षों बाद आज रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इस क्षण को देखने के लिए न जाने कितने रामभक्तों ने अपना बलिदान दिया और यातनाएं झेली तब कहीं जाकर यह क्षण देखने को मिल रहा है।

बिधूना में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन, सांसद ने ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कहा आज हम और हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है जो इस क्षण को जीवंत होते देख रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने नगर पंचायत की करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया साथ ही नगर पंचायत को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए महिला पुरुष स्वच्छता सारथियों को प्रशस्ति पत्र आदि भेंट कर सम्मानित भी किया। सभा के दौरान कुशी नगर के सांसद विनोद कुमार दुबे ने भी केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि यदि केन्द्र में मोदी और प्रदेश में योगी न होते तो सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाबजूद भी यह राम मंदिर का सपना पूरा नहीं होता।

👉  प्रभु श्रीराम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अवध विवि में सुन्दर कांड पाठ का आयोजन

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर राघव मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता पुर्व जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह सेंगर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला ,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू सिंह चौहान सतीश चन्द्र गोयल, मनोज दुबे आदि ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों का पगड़ी पहनाकर माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

बिधूना में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन, सांसद ने ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

इससे पहले उपजिलाधिकारी बिधूना निशांत तिवारी एवं तहसीलदार रनवीर सिंह ने मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, अरुणा सक्सेना सदस्य प्रदेश कार्यसमिति, निर्मला चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप कठेरिया, कुनाल तिवारी, पूर्व सभासद सत्यम त्रिवेदी, राहुल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से बंचित लोगों का मोदी की गारंटी योजना वाले वाहन पर पंजीकरण भी किये गये।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About reporter

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...