Breaking News

प्रभु श्रीराम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अवध विवि में सुन्दर कांड पाठ का आयोजन

• अविवि में सुन्दर कांड पाठ की मुख्य यजमान कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल रही।

• प्रभु श्रीराम का यश सम्पूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारीः प्रो प्रतिभा गोयल।

• अवध विवि के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूजन कर सुन्दर कांड पाठ किया।

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में प्रभु श्रीराम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के भूतल पर शनिवार को प्रातः 11 बजे विधि मंत्रोचार के साथ सुन्दर कांड पाठ का आयोजन हुआ।

👉शिव के नाम वाला मेरा भाई, उनके खिलाफ नहीं बोलूंगा; शिवपाल यादव के बयान पर डॉ. तोगड़िया ने कही ये बात

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल मुख्य यजमान रही। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विधि विधान मंत्रोचार के साथ पूजन कर सुन्दर पाठ का शुभारम्भ किया।

प्रभु श्रीराम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अवध विवि में सुन्दर कांड पाठ का आयोजन

कुलपति ने बताया कि हम सभी के आराध्य प्रभु श्रीराम है। उनके जैसा आदर्श व्यक्तित्व हर मानव के लिए प्रेरणा श्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का यश सम्पूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी है। हमें प्रभु श्रीराम की मानवता के सर्वोच्च आदर्श से सीखने की जरूरत है।

👉चुनावी साल में राजकोषीय घाटा कम करने पर रह सकता है सरकार का जोर, पूंजीगत व्यय पर जारी रहेगा फोकस

कुलपति प्रो गोयल ने बताया कि 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरी दुनियां उत्साहित है। आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परिदृश्य में एक गौरवशाली अध्याय जुड़ जायेगा।

प्रभु श्रीराम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अवध विवि में सुन्दर कांड पाठ का आयोजन

विवि में इस सुन्दर कांड पाठ का आयोजन विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ एवं शिक्षक संघ के संयोजन में किया गया। इस पूजन कार्यक्रम में कुलसचिव डाॅ अंजनी कुमार मिश्र, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, मुख्य नियंता प्रो संत शरण मिश्र, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, प्रो जसवंत सिंह, प्रो हिमांशु शेखर सिंह, प्रो नीलम पाठक, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो शैलेन्द्र वर्मा, प्रो सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो फरू़ख जमाल, प्रो तुहिना वर्मा, उप कुलसचिव डाॅ रीमा श्रीवास्तव, दिनेश कुमार मौर्य, मोहम्मद सहील, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय एवं मंत्री सहित सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

नाका गुरुद्वारा में आयोजित किया गया गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमत समागम

लखनऊ। सिखों के नवें गुरु साहिब गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व (जन्मदिवस) को समर्पित ...