Breaking News

कमिश्नर ने राम जन्म भूमि पथ से निर्माण सामाग्रियों को हटा कर तत्काल स्वच्छ करने का दिया निर्देश

• अधिकारियों ने किया प्राण प्रतिष्ठा से सम्बंधित स्थलों का किया निरीक्षण।

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या के राम जन्म भूमि पथ से निमार्ण सामाग्रियों को तत्काल हटाने तथा साफ-सफाई करने का निर्देश मंडलायुक्त गौरव दयाल सम्बंधित अधिकारियों को दिया।

शनिवार को मंडलायुक्त, आईजी प्रवीण कुमार व डीएम नीतीश कुमार ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से संबंधित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

👉श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए शाहजहांपुर के उद्योगपति घनश्याम और अशोक अग्रवाल

सम्बंधित अधिकारियों को प्रत्येक स्थल पर तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित अतिथियों को सुगमता के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

कमिश्नर ने राम जन्म भूमि पथ से निर्माण सामाग्रियों को हटा कर तत्काल स्वच्छ करने का दिया निर्देश

मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने श्री राम जन्म भूमिपथ का निरीक्षण किया तथा अधिशाषी अभियंता यूपी आरएनएन, कंसल्टेंट अयोध्या विकास प्राधिकरण व अन्य कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को संपूर्ण पथ से अतिरिक्त पड़े निर्माण सामग्रियों को तत्काल हटाकर साफ सुथरा करने के निर्देश दिए।

टेढ़ी बाजार पर निर्माणधीन रेलवे समपार के नीचे आवागमन हेतु बनाए जा रहे मार्ग का निरीक्षण किया तथा प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम को शेष कार्य को आज ही पूरा करने के निर्देश दिए।

👉पीपीपी मॉडल द्वारा बस स्टेशनों का किया जाएगा आधुनिकीकरण: दयाशंकर सिंह

पुराने सरयू पुल से राम की पैड़ी व कच्चा घाट पर जल सुरक्षा हेतु की गई फ्लोटिंग बैरिकेडिंग व श्रृद्धालुओं के स्नान हेतु घाटों पर की गई तैयारी का जायजा लिया गया तथा अधिशासी अभियंता सरजू नहर खंड को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत धर्म पथ व धर्मचौक के पास धर्म पथ के भव्य प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था को प्रवेश द्वार बचे कार्यों को तेजी पूर्ण करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

अच्छा प्रशासन ही अयोध्या को प्रसिद्धि दिला रहा है- डॉ हीरालाल

• अवध विश्वविद्यालय में टूरिस्ट गाइड प्रोग्राम के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन अयोध्या। डाॅ राममनोहर ...