Breaking News

विराट कोहली ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो अभी तक दुनियाभर में कोई क्रिकेटर नहीं बना पाया

भारतीय कप्तान विराट कोहली दुनियाभर में शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, जिनके फैंस दुनियाभर में हैं। कोहली जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरते हैं तो विरोधी गेंदबाज के चेहरे की खुशी गायब हो जाती है। उनका खेलने का अंदाज एक मजबूत खिलाड़ी की निशानी को दर्शाता है। क्रिकेट से अलग सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली बहुत लोकप्रिय हो गए हैं।

कोहली दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स की संख्या पार कर लिया। अभी तक कोई भी क्रिकेटर इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर पाया है। इतना ही नहीं, भारतीय होने के नाते भी कोहली ने इतिहास बनाया है।

कोई भी भारतीय शख्सियत ने अभी तक इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स की संख्या पार नहीं की है। विराट इकलौते ऐसे भारतीय हैं, जिनके फॉलोअर्स की संख्या अब 100 मिलियन के पार हो गई है। हालांकि, फुटबॉल जैसे खेल से जुड़े दिग्गजों ने 100 मिलियन फॉलोअर्स का बार पहले ही पार किया हुआ है, लेकिन विराट कोहली इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर हैं।

1 मार्च 2021 को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस उपलब्धि को हासिल किया है, जिसके बारे में जानकारी उनकी आइपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी दी है। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने कप्तान कोहली को बधाई देते हुए उन्हें किंग कोहली करार दिया है।

विराट कोहली दुनिया के 19वें ऐसे शख्स हैं, जिनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन क्रॉस कर गई है। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप 50 की सूची में विराट कोहली एकमात्र भारतीय शख्स हैं।

इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि विराट कोहली का क्रेज भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में है। मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालों की लिस्ट में विराट कोहली 23वें स्थान पर हैं। खेल की दुनिया में उनसे आगे सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी और नेमार हैं।

About Ankit Singh

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...