Breaking News

ये कैसी व्यवस्था… जहां मेयर का घर, उसी वार्ड में सीवर और पानी की समस्या; हजारों लोग प्रभावित

वाराणसी: वाराणसी नगर निगम मुख्यालय के ठीक पीछे छित्तूपुर लोको वार्ड 07 में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम है। इसी इलाके में मेयर अशोक कुमार तिवारी का घर भी है। इसके बावजूद कुछ इलाकों में सीवर पाइप लाइन नहीं है। इससे 4500 लोग प्रभावित हैं। यहां समय से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। जो हो रही वह भी दूषित है। इससे वार्ड के 5500 लोग पेयजल की समस्या से परेशान हैं। सफाई की भी समस्या से लोग दो-चार हो रहे हैं।

वार्ड के हरि नगर कॉलोनी में सीवर पाइप लाइन नहीं है। यहां का सीवर नाले के जरिये बाहर जाता है। वर्तमान में घरों के आगे नाले के ऊपर पत्थर रखा गया है। बारिश में इन पत्थरों को हटाकर नालों की सफाई के दौरान सड़कों पर कई टन सिल्ट रखने से दिक्कत होती है।

इसी प्रकार पंचायती कुआं, चैनबीर बाबा मंदिर के पास पानी की समस्या है। कई बार दो दिन पानी नहीं आता है। दूषित जलापूर्ति से भी दिक्कत हो रही है। गलियों को कूड़े का अंबार लगा रहता है। पंचायती कुआं पासी समाज का है। कुआं साफ न होने से पानी में कीड़े पड़ गए हैं।

हरिनगर कॉलोनी के आगे लहरतारा मार्ग पर सीवरलाइन ही नहीं है। लोगों के घर का सीवर नाले में जा रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। बारिश का पानी नालों के जरिये लोगों के घरों में ओवरफ्लो करने लगता है। क्षेत्र में रखे कूड़ा कंटेनर खाली रहते हैं जबकि कंटेनर के आसपास कूड़ा पड़ा रहा है।

About News Desk (P)

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी, हटाए गए ठेले व अवैध गुमटियां

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल (Mayor Sushma Kharkwal) के निर्देशन व नगर आयुक्त गौरव कुमार के ...