Breaking News

कूड़ा फेंकने से किया मना तो घर पर पत्थर से किया हमला, बुलेट भी तोड़ी

खरड़ के दशमेश नगर में खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने से मना करने पर पड़ोसी ने गाली-गलौज, मारपीट और जमकर तोड़फोड़ की। घर पर न सिर्फ ईंट बरसाईं बल्कि बाहर खड़ी बुलेट और कार में तोड़फोड़ की।

पीड़ित परिवार ने मोबाइल में यह गुंदागर्दी कैद कर ली। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी दशमेश नगर के रूप में हुई है। सिटी खरड़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी जानकारी में शिकायतकर्ता साहिबजोत सिंह ने बताया कि 23 सितंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे आरोपी मनप्रीत सिंह उनके घर के सामने खाली प्लॉट में कूड़ा फेंक रहा था। यह देख उसके भाई प्रभजोत सिंह ने वीडियो बना ली। आरोपी ने उसके भाई को वीडियो बनाते देख तो गाली-गलौज करने लगा। जब शिकायतकर्ता ने उसे गाली-गलौज करने से रोका तो वह घर से गंडासा निकाल लाया। बाहर खड़े बुलेट के साथ तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।

आरोपी ने बुलेट की हेडलाइट और पेट्रोल की टंकी तोड़ दी। इसके बाद गेट पर भी गंडासे से वार किया और घर पर पत्थर और ईंट से हमला किया। जब प्रभजोत ने उसे समझने की कोशिश की तो वह उस पर भी गंडासे से वार करने लगा लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता के सिर में ईंट मार दी। सिर से खून बहने लगा और टांग पर भी चोट। उन्हें बाद में खरड़ स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

मोहल्ले के लोग हैं आरोपी की हरकतों से परेशान

शिकायतकर्ता के भाई प्रभजोत सिंह ने बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह जबरदस्ती उस प्लॉट पर कब्जा करना चाहता है। वह दो साल पहले ही यहां पर रहने आया है। आरोपी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह आए दिन किसी न किसी से झगड़ा करता रहता है और नशे का भी आदी है। इससे पहले भी वह इस तरह की हरकतों को अंजाम दे चुका है। इतना ही नहीं वह बताता है कि उस पर कत्ल के केस चल रहे हैं और जेल काट कर आ चुका है। कई लोग तो आरोपी के इस बर्ताव के कारण यहां से घर छोड़कर जा चुके है।

About News Desk (P)

Check Also

राम और कृष्ण की धरती पर गोकशी की छूट देना चाहती है कांग्रेस- योगी

• मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद में चुनावी जनसभा को किया संबोधित • बोले योगी, परिवारवाद के ...