Breaking News

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान बोले गृह मंत्री अमित शाह

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पर हैं। इसी बीच आज पीएम नरेंद्र मोदी ने कड़कड़डूमा के सी. बी. डी. ग्राउंड में चुनावी रैली करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने देश बदलने में मदद की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सिर्फ शहर नहीं देश की धरोहर है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बुराड़ी में एक साथ मंच साझा किया। रैली में शाह ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में बहुत से चुनाव लड़े ओर लड़ाए हैं, लेकिन मैंने दिल्ली सरकार जैसी झूठ बोलने वाली सरकार कभी नहीं देखी। केजरीवाल ने कहा था कि एक हजार यूरोप जैसे स्कूल बनाएंगे, एक भी बना क्या? 50 नए कॉलेज बनाने का वादा किया था, लेकिन बने क्या?

बुराड़ी रैली में अमित शाह ने कहा कि 15 लाख CCTV कैमरे लगाने का वादा किया था, लगे क्या? 1.5 लाख CCTV कैमरे तो लगे लेकिन उनमें से सवा लाख तो मोदी सरकार के फंड से लगे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि हम यमुना जी को स्वच्छ कर देंगे। अरे यमुना जी को स्वच्छ करने की तो बात छोड़िये इन्होंने तो दिल्ली के पानी को गंदा करने का काम किया।

बता दें कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के सामने अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है, तो वहीम भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी सत्ता में काबिज होने की जुगत लगा रही हैं। वहीं इसके बाद 4 और 5 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी दिल्ली में चुनावी रैली करेंगे।

About News Room lko

Check Also

Lucknow University: आईआईटी कानपुर के डॉ प्रकाश चंद्र मंडल ने दिया विशेष व्याख्यान

Lucknow। लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग (Department of Chemistry) ने कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार ...