Breaking News

आज किस पर रहेगा महादेव की कृपा एवं किसे करना पड़ेगा इंतजार

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..?️

?आज का राशिफल?

1.मेष राशिफल- आज राशि स्वामी मंगल व शुक्र गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। तिल व उड़द का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- राशि स्वामी शुक्र का मकर व गुरु का कुम्भ गोचर शुभ हैं। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- व्यवसाय में संघर्ष है। जॉब में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- व्यवसायिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। करियर में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गुरु व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- शनि के मकर प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज व्रत रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- बुध के सूर्य के साथ वृश्चिक राशि में व शनि के मकर प्रभाव से छात्र सफल रहेंगे। शुक्र यात्रा देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल- शुक्र चतुर्थ व बुध द्वितीय हैं। छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- आज जॉब में लाभ सम्भावित है। नेत्र विकार संभावित है। पॉलिटिक्स में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल- आज शुक्र द्वितीय व गुरु तृतीत अनुकूल हैं। चन्द्रमा अति मंगलकारी है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

10. मकर राशिफल- बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। वृश्चिक राशि का बुध व सूर्य बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- आज का दिन संघर्षमय है। चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।शनि के द्रव्य तिल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल- जॉब में थोड़ा संघर्ष है।शनि का मकर व मंगल सूर्य का नवम गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।

☀️?आज का पंचांग – 13 दिसम्बर 2021?☀️

तिथि दशमी – 21:35:26 तक
नक्षत्र रेवती – 26:05:48 तक
करण तैतिल – 08:45:47 तक, गर – 21:35:26 तक
ऋतु हेमंत
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल
योग वरियान – 29:55:03 तक
वार सोमवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय07:04:38
सूर्यास्त17:25:26

?चन्द्र राशिमीन – 26:05:48 तक
चन्द्रोदय13:56:59
चन्द्रास्त26:38:59

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल07:30:00 से 09:00:00 तक
गुलिक काल13:32:38 से 14:50:14 तक

?शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत11:44:00 से 12:15:00 तक
☀️दिशा शूल – पूर्व

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 22 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके परिवार में किसी ...