Breaking News

शाहिद कपूर की “कबीर सिंह” के लिए संजीव जयसवाल ने क्यों किया इंकार?

मुंबई। कहा जाता है कि न कहना सबसे मुश्किल काम है लेकिन जिस इंसान में एक बार मना करने की हिम्मत आ जाती है, उसे उसका लाभ आगे चलकर मिलता है।

Strike: 64 घंटे बाद विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, ऊर्जा मंत्री के साथ रविवार को हुई बैठक में बनी सहमति

रामगोपाल वर्मा की फ़िल्म अटैक ऑफ 26/11″ में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाने वाले वर्सटाइल ऎक्टर संजीव जयसवाल (Sanjeev Jaiswal) के साथ एक बार ऐसा ही हुआ जब उन्हें शाहिद कपूर स्टारर फ़िल्म कबीर सिंह में एक महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करने से इनकार करना पड़ा।

संजीव जयसवाल
जी हां, सैकड़ो करोड़ रुपए का कारोबार करने वाली ब्लॉकबस्टर फ़िल्म कबीर सिंह में संजीव जयसवाल भी नज़र आते, मगर उसी समय उनके पास एक और एसाइनमेंट आ गया था और उन्हें वह रोल करने से मना करना पड़ा।

मगर संजीव जयसवाल को इस बात का ज़रा भी अफसोस नहीं है कि वह कबीर सिंह जैसी फ़िल्म का हिस्सा बनते बनते रह गए। बल्कि वह इसे भाग्य का खेल मानते हैं और अब जल्द ही वह हिंदी फ़िल्म ” कोर्ट कचहरी ” में हीरो के रूप में नज़र आने वाले हैं।

यूपी के नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी, सांसद संजय सिंह ने किया ये ऐलान

नाना पाटेकर जैसे मंझे हुए ऎक्टर के साथ काम कर चुके ऎक्टर Sanjeev Jaiswal अपकमिंग फिल्म ” कोर्ट कचहरी ” में बिल्कुल पॉजिटिव भूमिका में दिखेंगे जो राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म अटैक ऑफ 26/11 में उनके रोल से एकदम विपरीत है और दर्शकों को लुभाने वाला है।

संजीव जयसवाल
संजीव जयसवाल को कहानियाँ लिखना भी बहुत पसन्द है यही वजह है कि उनकी कहानियों की दो किताबें “बोरीवली टू बांद्रा” और “आसमान अंधा है” प्रकाशित होकर लोकप्रिय हो चुकी हैं।-अनिल बेदाग

About Samar Saleel

Check Also

दुनियाभर में है यश चोपड़ा का यश, निर्देशक के नाम पर स्विट्जरलैंड में चलती है ट्रेन, बनी है सड़क

यश चोपड़ा हिंदी सिनेमा का बहुत बड़ा नाम है। बॉलीवुड में रोमांस को परिभाषित करने ...