Breaking News

लखनऊ की पूर्वी विधानसभा आदर्श विधानसभा बनाऊंगा: मनोज तिवारी

लखनऊ पूर्वी विधानसभा का चुनाव लगातार कांग्रेस के पक्ष में चढ़ता चला जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी की मेहनत और विभिन्न संगठनों का उनके पक्ष में वोट करने की अपील से पूरी विधानसभा का चुनाव एक तरफा होता जा रहा है। आज के ताबड़तोड़ प्रचार के बीच 16 भूतपूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों और छात्र नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में पर्चा छाप के बंटवाया और और वोट देने की अपील की। अपील करने वालों में मुख्य रूप से लखनऊ उच्च विद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष सरोज तिवारी, पूर्व विधायक व पूर्व अध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय श्याम किशोर शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, कानपुर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष कालंद्री तिवारी लखनऊ विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीरज जैन केकेसी छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह केकेसी से छात्रसंघ अध्यक्ष संजय शुक्ला , केकेसी पूर्व अध्यक्ष अवधेश यादव, शिया कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष असीम रिज़वी रिंकू बीएचयू के पूर्व महामंत्री डॉ अवधेश सिंह के केकेसी छात्र संघ अध्यक्ष मनोज तिवारी और लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व जूनियर लाइब्रेरियन अनूप श्रीवास्तव शामिल रहे।

वहीं दूसरी तरफ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष बलवंत सिंह लाठी ने व्यापारियों के बीच में सभा करके एक स्वर में मनोज तिवारी को जिताने की अपील की। अध्यक्ष बलवंत सिंह राठी ने कहा कि भाजपा सरकार के राज्य में छोटा व्यापारी तबाही के कगार पर पहुँच चुका है। अब इस सरकार को बदलना ही व्यापारियों का मुख्य ध्येय है।

लखनऊ पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी अपने छात्र जीवन से ही दलितों और पिछड़ों के हको को लेकर आवाज उठाते रहते हैं जिसके चलते वाल्मीकि समुदाय के संगठन उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संगठन मनोज तिवारी के पक्ष में वोट करने की अपील की। प्रदेश सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुरेश वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा वाल्मीकि समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व देने की जो पहल की है उससे उनका समाज कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का मन बना चुका है। इसी क्रम में आज हम सब ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि लखनऊ पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में वोट करके उन को जिताने का काम करेंगे।

अपने ताबड़तोड़ क्षेत्रीय दौरों के के बीच जनता को उन्होंने विश्वास दिलाया कि वो क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात एक कर देंगे और लखनऊ की पूर्वी विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाएंगे। मनोज तिवारी ने आगे कहा कि वो राजनीति की नर्सरी छात्र राजनीति से निकले तपे तपाये नेता है। वह ब्राह्मण समुदाय सहित सर्व समाज के स्वाभिमान के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।

आज का जनसम्पर्क कार्यक्रम सुबह 7 बजे स्मृति विहार पार्क से शुरू हुआ। यहाँ मनोज तिवारी सुबह सुबह वाक पर आये लोगो से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। इसके बाद मनोज तिवारी अपने समर्थको के साथ चांदन गॉंव पानी गांव सुरेंद्र नगर पटेल नगर हरिहर नगर रहीम नगर सर्वोदय नगर लिबर्टी कॉलोनी आदि में जनसम्पर्क करके अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...