Breaking News

क्या इस दिवाली अपनी दादी से दूर हो जाएंगी राहा कपूर? रणबीर-आलिया भट्ट नए आलीशान…

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। जानकारी के मुताबित इस दिवाली के आस पास राहा कपूर (Raha Kapoor) के साथ अपने नए बंगले में शिफ्ट हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आलीशान बहुमंजिला इमारत का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।

‘सिटाडेल हनी बन्नी’ का हिस्सा थीं प्रियंका चोपड़ा, जानें फिर कैसे कटा सीरीज से पत्ता?

क्या इस दिवाली अपनी दादी से दूर हो जाएंगी राहा कपूर? रणबीर-आलिया भट्ट नए आलीशान...

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अक्सर अपने बंगले कृष्णा राज के निर्माण की जगह पर जाते हुए देखा गया है। नीतू कपूर और अपनी बेटी राहा के साथ आलिया भट्ट और रणबीर की बार इसकी साइट पर एक साथ देखे जा चुके हैं। इस बीच, यह जानकारी सामने आई है कि आलीशान बंगले का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि यह जोड़ा दिवाली के आसपास इस नए घर में शिफ्ट हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के कृष्णा राज का निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर अपनी दादी नीतू से अलग रहने लगेगी। सोशल मीडिया पर बंगले के बाहर के कई वीडियो कई बार सामने आ चुके हैं और जमकर वायरल भी हो चुके हैं।

Please watch the video also 

दरअसल, बहुमंजिला इमारत का निर्माण लगभग पूरा होने के बाद अब राहा अपने मम्मी-पापा के साथ नए आलिशान बंगले में शिफ्ट हो जाएगी, जिससे एक बात साफ है कि अब राहा अपनी दादी नीतू से अलग रहने लगेगी। वीडियो साझा करते हुए पैपराजी ने बताया कि यह जोड़ा दिवाली 2024 के दौरान यहां शिफ्ट हो सकता है।

काम की बात करें तो आलिया हाल ही में वासन बाला की जिगरा में नजर आई थीं। फिलहाल, आलिया कश्मीर में हैं, जहां वह वाईआरएफ की अल्फा की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ पहली बार शरवरी वाघ नजर आएंगी। दूसरी ओर, रणबीर कपूर निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा यह जोड़ी संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में स्क्रीन साझा करेगी, जिसे 2026 में रिलीज किया जाएगा। इस जोड़ी के साथ, फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में होंगे।

About News Desk (P)

Check Also

बिग बॉस 17: सना रईस खान ने एक बार फिर अपने कानूनी कौशल और श्रेष्ठता को साबित किया, घाटकोपर जमाखोरी ढहने के मामले में मुख्य आरोपी भावेश भिंडे की जमानत सुनिश्चित की

सुप्रीम कोर्ट की वकील सना रईस खान देश के सबसे सम्मानित और विश्वसनीय युवा वकीलों ...