Breaking News

हनुमान जी की कृपा से आज का दिन वृश्चिक राशि वालों को रुका हुआ धन मिलेगा, कर्क राशि के जातकों को प्रतिष्ठा में वृद्धि और कन्या व मीन के लिए रहेगा शुभ 

आज मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना गया है। शरीर में रक्त तो वहीं कुंडली में पराक्रम के कारक माने गए हैं। इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव हनुमान जी हैं। वहीं पराक्रम का कारक होने के कारण इस दिन शक्ति की देवी माता दुर्गा की पूजा का भी विधान है। पंडित आत्मा राम पांडेय से जाने आज का दैनिक चक्र।

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि:-कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। साथ ही भय, पीड़ा, चिंता और तनाव भी रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।

2. वृषभ राशि:-दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी।

3. मिथुन राशि:-निवेश से लाभ होगा। ध्यान रखें आपकी गलती से बनते कार्य न बिगड़ जाएं। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है।

4. कर्क राशि:-कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ‍ध्यान रहे कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।

5. सिंह राशि:-परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

6. कन्या राशि:-अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है। संतान का ध्यान रखें।

7. तुला राशि:-कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। परिवारिक क्लेश होगा। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है।

8. वृश्चिक राशि:-पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधी समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियो के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

9. धनु राशि:-अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें, व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।जीवन साथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। अपनी संगती को बदलें।

कोरोना संकट से किस तरह उबर सकता है भारत? अमेरिका के टॉप डॉ. फाउची ने बताए उपाय

10. मकर राशि:-कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।

11. कुम्भ राशि:-परिवार में चिंता तथा तनाव रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी में हानि से बचें। नए दोस्त बनेंगे।

12. मीन राशि:-यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा।

☀️आज का पंचांग – 11 मई 2021?☀️

तिथि अमावस्या – 24:31:16 तक
नक्षत्र भरणी – 23:31:28 तक
करण चतुष्पाद – 11:13:43 तक, नाग – 24:31:16 तक
ऋतु बसंत
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण
योग सौभाग्य – 22:40:44 तक
वार मंगलवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:33:11
सूर्यास्त 19:02:07

?चन्द्र राशि मेष
चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त 18:42:59

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:28:56

कोरोना काल में उलटे-सीधे दावों के साथ कई कंम्पनियां कर रही हैं अपनी-अपनी दवाओं की ब्रांडिंग

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 15:00:00 से 16:30:00 तक
गुलिक काल 12:17:39 से 13:58:46 तक

?शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:40:00 से 12:24:00 तक
?दिशा शूल – उत्तर

? ?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल; 27 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आप अपने ...