Breaking News

भूल से भी इन चीजों के साथ न करे दही का सेवन अथवा आपकी भी हो सकती है मौत!

दहीं का सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप दही खा रही हैं तो कभी भी उसके साथ इन चीजों को न खाएं। नहीं तो आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। तो आइए जानें वो कौन चीजें है जिनको खाने से बचना होगा।

खट्टे फल: दही में खट्टापन होता हैं, इसलिए इसके साथ कभी भी खट्टे फलों को न खाएं, क्योंकि इसमें अलग-अलग एंजाइम पाये जाते है। जिसकी वजह से इन दोनों को एक साथ पचाने में परेशानी आती हैं और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे अपच, डायरिया और कब्ज की समस्या हो सकती है।

आम: आम वैसे तो दूध के साथ मृत के समान होता है लेकिन दहीं के साथ इसका सेवन शरीर के लिये फायदेमंद नहीं होता है, क्योकि दोनों की तासीर एकदम अलग होती है। कहने का मतलब जहां एक ओर आम गर्म होता है वहीं दही ठंडा होता हैं।

उड़द की दाल: कभी भी उड़द की दाल के साथ दही न खाएं। इन दोनों को एक साथ खाने पर ये आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

चिकन और खजूर: चिकन और खजूर का सेवन करने के बाद दही न खाएं। अगर आप इनका सेवन एक साथ करती हैं तो आपका पेट खराब हो सकता है।

तली और भूनी चीजें: दही के साथ कभी भी तली, भूनी चीजें न खाएं, क्योकि दही में मौजूद एंजाइम फैट्स को पचाने में बाधा उत्पन्न करते है। जिससे आपको पेट की समस्या हो सकती है।

केला: हम अक्सर दूध के साथ केले का सेवन करते हैं जो शरीर के लिये अमृत के समान काम करता है, लेकिन क्या आपको पता है कि दही के साथ केला खाने से आपके हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए दही के साथ केला का सेवन को करने से बचें। अगर आपको दही खाना ही है, तो आप इसे 2 घंटे बाद ही खा सकती हैं।

About News Room lko

Check Also

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें कैसे होता है स्मारकों का चयन

हर साल 18 अप्रैल के दिन विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन ...