Breaking News

मंदिर जा रही विवाहित महिला के साथ पांच लोगों ने किया रेप, 4 गिरफ्तार

राजस्थान के पाली जिले में रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पांच लोगों ने मिलकर 30 साल की एक विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया है। इस घटना का वीडियो भी आरोपियों ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। महिला की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांचवां आरोपी अभी फरार चल रहा है। महिला के साथ ये घटना कथित रूप से 26 मई को घटी है जब वह अपने एक दोस्त के साथ मंदिर जा रही थी।

पुलिस ने इस मामले में कहा, ” रविवार को इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ”

पुलिस ने बताया है कि मामले के पांचवें आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. वह फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। महिला के पति दैनिक मजदूर का काम करते हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...