Breaking News

चलती कार में महिला से छेड़छाड़ 10 महीने की बच्ची को फेका कैब से बाहर

महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार को चलती कार में एक महिला से छेड़छाड़ करने और उसके 10 महीने की बच्ची को कैब से बाहर फेंकने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

कामकाजी महिला से रत्ती भर कमतर नहीं गृहिणी

जानकारी के मुताबिक, चलती कैब से फेंके जाने के बाद बच्ची की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से #घायल हो गई है। घटना मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग की बताई जा रही है। फिलहाल, फिलहाल का इलाज जारी है।

आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज

विजय कुशवाहा के रूप में पहचाने गए आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 354 (किसी भी महिला के साथ आपराधिक बल का प्रयोग, उसकी लज्जा भंग करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला और उसकी बेटी पेल्हार से वाडा तहसील के पोशेरे में एक कैब में लौट रही थी। इस दौरान कैब में अन्य यात्री भी थे।

बताया जा रहा है कि रास्ते में कैब चालक ने अन्य सह यात्रियों के साथ कथित तौर पर महिला से #छेड़छाड़ की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उसकी बच्ची को छीन लिया और उसे चलती कैब से फेंक दिया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, बच्ची को कैब से फेंके जाने के बाद आरोपी ने महिला को भी धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

About News Room lko

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...