Breaking News

मिशन शक्ति की धुरी हैं महिलाएं: सूर्य प्रताप शाही

औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हमारी किसान महिलाएं हैं, जो खेती- किसानी में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं। चाहे वह बुवाई का काम हो, रोपाई का काम हो, कटाई- मड़ाई का काम हो, पशुओं को चारा पानी देने का काम हो, खेती के हर आयाम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी होती है। अगर हमारी किसान महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो हमारा देश और मजबूत होगा। उक्त बातें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रदेश की किसान महिलाओं को संबोधित करते हुए कही।

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत आज दूसरे दिन कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से पूरे प्रदेश में महिला किसानो के साथ संवाद किया गया। एनआईसी औरैया में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू, उप कृषि निदेशक विजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार तथा महिला किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने औरैया के ग्राम फकीरे पुरवा से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जबकि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एनआईसी गोरखपुर से इस कार्यक्रम में जुड़े। कृषि विभाग औरैया द्वारा इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग जनपद के सभी विकास खंडों में मैं एकत्रित महिला किसानों के समक्ष की गई। कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों ने किसानों के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से वेब लिंक का व्यापक प्रचार प्रसार महिला किसानों के बीच किया, जिसके कारण गांव देहात में बड़ी संख्या में किसानों एवं महिलाओं ने इस कार्यक्रम को देखा।

राज्य स्तर पर एनआईसी लखनऊ में अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश ए.पी. श्रीवास्तव तथा यूनिसेफ की महिला अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

रिपोर्ट-पुष्पेंद्र कुमार

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...