Breaking News

नारी सशक्तिकरण संगठन ने मनाया हरियाली तीज का त्यौहार, बताया महत्व

फिरोजाबाद। नारी सशक्तिकरण संगठन एवं संगम लोक संघ के संयुक्त तत्वाधान में हरियाली तीज पर्व पर गीत मल्हार कार्यक्रम का आयोजन रामकृष्ण नगर स्थित दक्ष सेन्टर पर संगठन की अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश यादव की अध्यक्षता में किया गया।

इस मौके पर दिशा संस्था की कोऑर्डिनेटर अनुपम शर्मा ने हरियाली तीज उत्सव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए भगवान शिव एवं पार्वती माता उस प्रसंग को सुनाया कि माता सती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी वही से हरियाली तीज पूजन की परंपरा प्रारंभ होना बताया।

इस अवसर पर भाजपा नेत्री अनुपम शर्मा, भाजपा उत्तरमंडल उपाध्यक्ष चन्द्रकान्ता शंखवार, नीतू सिंह, पूजा शर्मा, पूनम शर्मा, राधाप्यारी, कमलेश, हृदेश शंखवार, सोनी, मंजू शर्मा, उपदेश, विमला राठौर, सीमा शर्मा, करुणा शर्मा, कालिंद्री देवी आदि उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा 

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...