Breaking News

गांधर्व संगीत महाविद्यालय में महिला काव्यगोष्ठी का आयोजन

गाजियाबाद। डॉ. तारा गुप्ता अध्यक्षा ग़ाज़ियाबाद इकाई के निर्देशन में महिला काव्य मंच (मन से मंच तक) की ग़ाज़ियाबाद इकाई की द्वितीय गोष्ठी का सफल आयोजन रविवार दिनांक 15.3.2020 को गांधर्व संगीत महाविद्यालय, नेहरू नगर, ग़ाज़ियाबाद के सुन्दर प्रांगण में किया गया।

डॉ. अंजू जैन,अध्यक्षा, पश्चिमांचल उत्तर प्रदेश ने इस शानदार काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अलका अग्रवाल, निदेशक मेवाड़ इंस्टीट्यूट, अतिविशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि राज कौशिक और डॉ. अतुल जैन के साथ विशिष्ट अतिथि मनु लक्ष्मी मिश्रा और डॉ. अनीता कपूर, सविता चढ्ढा, राष्ट्रीय सलाहकार उपस्थित रहे।

डॉ. मंजू ज़ौहरी, अध्यक्षा महिला काव्यमंच, बिजनौर इकाई की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, ग़ाज़ियाबाद के गौरव आदरणीय कुँवर बेचैन की विशेष उपस्थिति ने गोष्ठी की शोभा में चार चाँद लगा दिया।

भारतीय परंपरा का अनुसरण करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ शारदा को पुष्पांजलि समर्पित करने के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित करते हुए ‘असतो मा सद्गमय तमसो मा ज्योतिर्गमय’ की सांस्कृतिक धरोहर का पालन किया गया। श्रीमती इंदु शर्मा ने भावपूर्ण सरस्वती वंदना माँ शारदा को समर्पित की।

सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत पौधे तथा अंगवस्त्र से किया गया। अनवरत चार घंटे से अधिक समय तक चले इस कार्यक्रम में सभी ने स्वरचित प्रतिनिधि कविता का पाठ कर अपनी काव्य रस की वर्षा से सबको आनन्दित कर दिया। ‘मन से मंच तक’ की इस यात्रा में सभी ने नारी, प्रेम, समाज, होली, बेटियों, माँ एवं देश-प्रेम आदि पर आधारित काव्य पाठ का भरपूर आनन्द उठाया।

आशा भड़ाना, आभा बंसल, चंचल वशिष्ठ, गार्गी कौशिक, इन्दु शर्मा, कल्पना मिश्रा, मनीषा चोपड़ा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), मंजू विश्नोई गुप्ता, मनीषा जोशी, निवेदिता शर्मा, डॉ. मेजर प्राची गर्ग, डॉ. प्रभा दीपक शर्मा, प्रतीक्षा दत्ता, सोनम यादव, डॉ सीमा गुप्ता, सीमा पटेल, उदीशा शर्मा, वंदना कुँवर रायज़ादा के अलावा सभी गणमान्य अतिथियों – डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. अनीता कपूर, डॉ. मंजू जौहरी, मनु लक्ष्मी मिश्रा, रोमी माथुर (उपाध्यक्ष), रत्ना मिश्रा, रश्मि कुलश्रेष्ठ, रश्मि श्रीधर (सचिव), सीमा सिंह (मुख्य सचिव), तूलिका सेठ, डा तारा गुप्ता ने काव्य पाठ किया। साथ ही कवि बंधुओं जगदीश मीणा, पीयूष कांति, राज कौशिक जी, संजय कुमार गिरी ने भी अपने काव्य पाठ से गोष्ठी में नई परम्परा की नींव डाली।

डॉ. अंजू जैन के अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद काव्य पाठ

‘ज़िन्दगी यूँ भी जली यूँ भी जली मीलों तक
चाँदनी चार क़दम धूप चली मीलों तक’

आदरणीय बेचैन ने अपने व्यक्तित्व के अनुरूप चिरपरिचित अंदाज़ में गोष्ठी को चरम ऊँचाई पर पहुँचा दिया। राज कौशिक ने काव्य पाठ के साथ ही नव रचनाकारों को मंच के नियम समझाए। रचना लिखने के तरीक़ों की जानकारी भी दी और विशेष रूप से मज़बूत भावपक्ष, प्रवाह, गुणवत्ता, लगन, ज्ञान के साथ समझ के विशेष महत्व के विषय में चर्चा की।

काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन श्रीमती रश्मि श्रीधर ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में गांधर्व संगीत महाविद्यालय और तरुण गोयल व शिखा गोयल  का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के ख़ूबसूरत क्षणों को तस्वीरों के रूप में जगदीश मीणा ने संजोया। हमेशा की तरह इस बार भी चित्रकार संजय कुमार गिरि ने अपनी तूलिका का कमाल दिखाते हुए शानदार। पेंसिल स्केच डॉ. तारा गुप्ता जी एवम कवयित्री मनीषा जोशी जी को भेंट किये जिसका सभागार में उपस्थित सभी साहित्यकारों ने प्रसंसा की।

ज्ञात हो कि अभी तक संजय गिरि ने हिंदुस्तान के कवि एवम साहित्यकारों के 169 स्केच बना कर कार्यक्रमों में उन्हें भेंट कर चुके हैं। अंत में राज कौशिक ने सभी साहित्यकार कवि-कवियत्रियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

रिपोर्ट-संजय कुमार गिरि

About Aditya Jaiswal

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...